15 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : धड़ाधड़ गिर रही कीमतें, सोना 1.52 लाख रुपए प्रति तौला, चांदी 2.42 प्रति किलो पर आया

Date:

15 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने-चांदी की कीमतें धड़ाधड़ गिर रही हैं। पिछले 3 दिनों से सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज दिल्ली, बिहार, पटना, पुणे, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर, कोटा, बिकानेर, लखनऊ, भोपाल में 15 फरवरी 2026 को सोने का भाव (aaj ka sone ka bhav) क्या रहा और चांदी किस भाव पर बिकी, इसके बारे में बता देते हैं।

हालांकि रविवार को मार्केट बंद रहती है, इसलिए कल वाले भाव ही आज भी मान्य रहेंगे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 15 फरवरी को सुबह का 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 15 फरवरी 2026 को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 42 हजार 433 रुपए पर (15 feb sone ka bhav) आ गया तो वहीं एक दिन पहले ही 2 लाख 59 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक चांदी के भाव पहुंचे हुए थे। दो दिन में ही चांदी की कीमतों में 24 हजार रुपए तक की गिरावट (15 feb chandi ka bhav) देखने को मिल चुकी है।

IBJA पर सोने-चांदी का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता               सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     152770 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     152150 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     139930 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     114570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    89370 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:         242433 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम              64103 रुपए

15 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव

Haryana 15 February sona chandi price : हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव भी ढलान की ओर देखने को मिला। गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा तो वहीं प्योर गोल्ड यानि 24 कैरेट सोने का भ्ज्ञाव 1 लाख 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया।

हरियाणा में आज चांदी का भाव अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर दर्ज किया गया। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related