Holi special train: होली पर भीड़ कम करने को 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें शेडूल

Date:

Holi special train: होली के चलते यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे द्वारा विशेष रूप से 3 ट्रेंनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और लम्बी लाइन वेटिंग लिस्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को समय पर सही ट्रैन और सीट मिल सकें। बता दें कि यह ट्रैन मार्च के महीने में अलग अलग रूट पर चलाई जाएगीं। रेलवे अधिकारीयों के मुताबिक इस ट्रैन से त्योहारों के समय सफर करना और भी आसान होगा।

जानें रूट और टाइमिंग Holi special train

Holi special train: Three special trains will run to reduce the crowd on Holi, see schedule
Holi special train: Three special trains will run to reduce the crowd on Holi, see schedule

होली के त्यौहार को देखते हुए लोग बड़ी संख्या में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती है जिससे ट्रैन में काफी भीड़ हो जाती है इस भीड़ को कम करने के लिए और यात्रियों की सुविधा के लिए 3 विशेष ट्रैन का संचालन किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार ज्यादा ट्रेनों से लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़भाड़ की समस्या कम होगी। इससे खासकर उत्तर भारत और पंजाब की ओर यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि यह ट्रैन इसी रूट पर चलाई जा रही है। जैसे –

अमृतसर और बढ़नी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

इस रूट पर ट्रेन नंबर 05005 और 05006 का संचालन मार्च महीने में किया जाएगा। यह ट्रेन समय और दिन कुछ इस प्रकार है जैसे – बढ़नी से हर बुधवार दोपहर 3:10 बजे से अगले दिन सुबह 5:12 बजे अंबाला कैंट और फिर सुबह लगभग 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। Holi special train

वापसी में यह ट्रैन अमृतसर से हर गुरुवार दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 4:40 बजे अंबाला कैंट और फिर अगले दिन सुबह बढ़नी पहुंचने का समय है। इस ट्रैन में मुख्या ठराव ब्यास, जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और तुलसीपुर सहित कई स्टेशन पर रहेगा।

अंबाला कैंट और मऊ के बीच विशेष सेवा

यह ट्रेन भी मार्च में नियमित अंतराल पर चलाई जाएगी यह ट्रेन मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे चलकर अगले दिन देर रात अंबाला कैंट पहुंचने का समय है और वापसी सेवा में अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे चलकर अगले दिन रात में मऊ जंक्शन आगमन करेगी। रास्ते में जिन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा जैसे गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत अदि।

कटिहार और अमृतसर के बीच लंबी दूरी की ट्रेन

यह ट्रेन बिहार और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। यह कटिहार से हर बुधवार रात 9 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह अमृतसर आगमन करेगी। इसके बाद वापसी में यह ट्रेन अमृतसर से हर शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे से लेकर तीसरे दिन देर रात कटिहार पहुंचना करेगी इस ट्रेन में मुख्या ठहराव पूर्णिया, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, शाहजहांपुर, सहारनपुर, अंबाला और लुधियाना तक होंगें

क्यों जरूरी हैं ये स्पेशल ट्रेनें

होली जैसे बड़े त्योहार पर लाखों लोग एक साथ यात्रा करते हैं। ऐसे में सामान्य ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। Holi special train

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related