Delhi metro update: उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, मंजूरी के बाद इस स्टेशन को नई पहचान

Date:

Delhi metro update: दिल्ली में अब येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया है। यह स्टेशन का नाम केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही बदला गया है। जिसके चलते उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन को नया नाम सेवा तीर्थ भवन दिया गया है। Delhi metro update

बता दें कि यह अहम फैसला सेवा तीर्थ भवन परिसर के उद्घाटन के बाद ही लिया गया है। जहां प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय काम करेंगे। यह नाम बदलने के मुख्या उद्देश्य प्रशासनिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही मेट्रो स्टेशन की पहचान भी मजबूती से करवाना है। जिससे यात्रियों में सही और स्पष्ट रूप से इस स्टेशन की पहचान बन सके।

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन नया नाम क्या और क्यों बदला गया Delhi metro update

Delhi Metro Update: Udyog Bhawan Metro Station renamed, gets new identity after approval
Delhi Metro Update: Udyog Bhawan Metro Station renamed, gets new identity after approval

बता दें कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया के तहत येलो लाइन के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब सेवा तीर्थ भवन कर दिया गया है। इससे पहले भी हाल ही में दो स्टेशन का एक जैसा नाम होने के कारण पास में पड़ते मंदिर के नाम पर स्टेशन का नाम रखा गया है।

हालाँकि अब इस उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने कि जानकारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके चलते अब नाम में बदलाव किया जाएगा। Delhi metro update

नाम बदलने का मुख्य कारण नई परिसर का उद्धघाटन

बता दें कि इस स्टेशन का नाम बदलने का मुख्य कारण नए सरकारी परिसर का उद्घाटन है, जिसे नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। इसी परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं।

सेवा तीर्थ भवन नाम का क्या अर्थ है

सरकारी सूत्रों के अनुसार सेवा तीर्थ शब्द का अर्थ सेवा का पवित्र स्थान माना जाता है। इस नाम के माध्यम से सरकारी कार्यों को सेवा की भावना से जोड़ने का संदेश दिया गया है। इसी के चलते जो कार्य भावना और उद्देश्य के साथ जुड़े हो तो उसकी पहचान आसान होती है। इससे अब सरकारी संस्थानों की भी अलग से पहचान होगी।

दिल्ली मेट्रो का संचालन करने वाली दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन धीरे धीरे सभी स्टेशनों पर नए नाम से संकेतक और घोषणाएं अपडेट करेगी। हालाकिं इससे अब यात्रियों को शुरुआत में कुछ समय के लिए भ्रम हो सकता है, लेकिन स्टेशन की लोकेशन वही रहेगी जिसके और मेट्रो लाइन और रूट में कोई बदलाव नहीं होगा। जिसके चलते धीरे धीरे यह नया नाम ही स्टेशन का असली नाम हो जाएगा। अब सभी डिजिटल मैप और घोषणाएं नए नाम के अनुसार अपडेट की जाएंगी ताकिन यात्रियों की समझ और भी बेहतर हो सकें।

पहले भी बदले जा चुके हैं कई मेट्रो स्टेशनों के नाम

हाल के महीनों में दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। इसका मकसद स्थानीय पहचान को मजबूत करना और यात्रियों के भ्रम को कम करना बताया गया है। जैसे मयूर विहार पॉकेट 1 स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया है और पीतमपुरा स्टेशन को मधुबन चौक नाम दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related