Train cancelled: हरियाणा में रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते कई ट्रेन प्रभावित होगी। यह भिवानी से रोहतक मार्ग पर चल रही ट्रेन लाइन के दोहरीकरण के कारण 25 फरवरी तक प्रभाव रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक डोभभाली, लाहली और कलानौर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली लगाई जा रही है जिसके चलते कुछ तकनीकी कारण से कार्य की सीमा में बढ़ोतरी की गई है।
यात्री इस रूट पर सफर करने से पहले ट्रेन के बारे में अच्छे से जाँच कर ले। क्योकिं इस कार्य के चलते कुछ ट्रेन को रद्द किया गया है और कुछ अन्य लाइन से अपने स्थान की और प्रस्थान कर रही है।
भिवानी रोहतक रेलवे लाइन दोहरीकरण Train cancelled

जैसे की पहले भी बताया गया है की भिवानी और रोहतक मार्ग पर रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा तो ट्रेन और भी सुगम तरिके से और सुचारु रूप से चल सकेंगी। ट्रेन के चलने की स्तिथि को सुधरने के लिए ही यह कार्य किया जा रहा है।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग लगाई जा रही है जिसके चलते एक ही ट्रैक पर नियमित दुरी से कई ट्रेन चलाई जा सकती है। जिसके चलते ट्रेन को कई समय तक खड़े रहकर दूसरी ट्रेन के निकलने का इंतज़ार भी नहीं करना पड़ेगा और मालगाड़ियों की आवाजाही भी सुगम तरिके से पूरी होगी।
पहले 16 फरवरी थी अंतिम तिथि
जानकारी के लिए बता दें कि अब से पहले 16 फरवरी अंतिम तिथि रखी गई थी जिसे अब बढ़कर 25 फरवरी कर दिया गया है। समय में बदलाव कुछ तकनीकी कारणों से किया गया है। Train cancelled
इन रूट की ट्रेनें रद्द रहेंगी
25 फरवरी तक इन रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है इसमें भिवानी से रोहतक और रोहतक से भिवानी एवं रोहतक से हांसी और हांसी से रोहतक के अलावा हिसार से नई दिल्ली और नई दिल्ली से हिसार दोनों तरफ की रेल लाइन का संचालन बंद हो सकता है। इसके अलावा इसके अलावा ट्रेन संख्या 54005 दिल्ली से भिवानी पैसेंजर रोहतक तक ही संचालित होगी। रोहतक से भिवानी के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
किन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
22 से 26 फरवरी के बीच ट्रेन संख्या 14731 दिल्ली से भटिंडा सेवा वैकल्पिक मार्ग से चलेगी। यह रोहतक, जाखल और भटिंडा होकर संचालित होगी और जींद व जाखल में ठहराव करेगी। और 22 से 25 फरवरी के दौरान ट्रेन संख्या 14732 भटिंडा से दिल्ली भी बदले मार्ग से चलेगी। यह भटिंडा, जाखल और रोहतक होते हुए जींद और जाखल में रुकेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस अवधि में यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन पर ट्रेन की स्थिति जांचें।

