Haryana Roadways Narwana to chandigarh : जींद जिले में नरवाना से गुरुग्राम के लिए सुबह सात बजकर 50 मिनट पर एसी बस शुरू की गई है। एसी बस (AC Bus) में नरवाना से गुरुग्राम का किराया 330 रुपये है। जबकि साधारण रोडवेज बस में किराया 215 रुपये है। नरवाना से गुरुग्राम की दूरी 204 किलोमीटर है। बस नरवाना से वाया जींद, बादली होकर गुरुग्राम पहुंचती है। इसका फायदा जींद के यात्रियों को भी होगा। ऐसे में यह बस चलने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल पाएगी।
जींद डिपो में 10 एसी बस हैं। इसमें से आठ बस जींद मुख्यालय व एक-एक बस नरवाना व सफीदों उपकेंद्र में है। सफीदों वाली बस को दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है। जींद से सिरसा के लिए बस चलती है। वहीं चंडीगढ़ के लिए एसी बस सुबह नौ बजकर 20 मिनट, सुबह 10 बजकर 50 मिनट, दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती है।
Haryana Roadways : गुरुग्राम रूट की बसों की टाइमटेबल
इसके अलावा गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए एसी बस रवाना होती है। एसी बस में जींद से चंडीगढ़ (Jind to chandigarh) का किराया 340 रुपये, जींद से गुरुग्राम का किराया 251 रुपये लगता है। जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। पहले डिपो में एसी बस नहीं थी। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी।

जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पांवटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें ही जा रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में एसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी। जींद डिपो प्रबंधन ने भी एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई थी। पिछले साल अगस्त माह के बीच में डिपो में एसी बस आई थी, जो लंबे रूटों पर चल रही हैं।
यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास
नरवाना से गुरुग्राम (Narwana to gurugram ac bus time) के लिए एसी बस शुरु की गई है। यह पहले चंडीगढ़ रूट पर चलती थी। यात्रियों की मांग पर एसी बस काे गुरुग्राम रूट पर चलाया जा गया है। डिपो का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।–जसमेर खटकड़, डीआइ बस स्टैंड नरवाना

