Post matric scholarship: हरियाणा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025 26 आवेदन शुरू, ऐसे उठाए योजना का लाभ

Date:

Post matric scholarship: हरियाणा सरकार की और से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025 – 26 के तहत आवेदन कर सकते है। इस योजन में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विमुक्त जनजाति के पात्र छात्र ही आवेदन कर सकतें है। यह आवेदन ऑनलाइन ही वभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 फरवरी तक किये जा सकतें है। इस योजन से 10वीं के बाद की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को सहायता दी जाती है। ताकि पढ़ाई का खर्च का दबाव न बने।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य Post matric scholarship

Post Matric Scholarship: Haryana Post Matric Scholarship 2025-26 applications open, avail benefits of this scheme
Post Matric Scholarship: Haryana Post Matric Scholarship 2025-26 applications open, avail benefits of this scheme

इस योजना से उन विद्यार्थियों की सहायता की जाएगी को 10वीं के बाद किसी तकनीकी संसथान में सीखा प्राप्त कर रहे है या फिर कालेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे है।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।

इस योजना से उन छात्रों को लाभ मिलेगा जिन्होंने 10वीं पास कर ली है और सरकारी या निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं और अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित हैं इसमें अनुसूचित जाति के छात्र PMS SSC श्रेणी के तहत आवेदन करेंगे, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग और विमुक्त जनजाति के विद्यार्थी PM यशस्वी श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

इस योजना का लाभ लेने के लिए National Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। डिजिटल प्रक्रिया से चयन और भुगतान में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

छात्र को इस योजन का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज जो अपलोड करने होंगे इसमें आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, बैंक खाते की जानकारी आदि।

क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थिक कारणों से कई छात्र 10वीं या 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

इस योजना से कॉलेज फीस का बोझ कम होता है और ग्रामीण और कमजोर वर्ग के छात्रों को मौका मिलता है, उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ती है। पिछले वर्षों में इस तरह की योजनाओं से हजारों छात्रों ने स्नातक और तकनीकी शिक्षा पूरी की है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

समय पर आवेदन करना जरूरी

विभाग ने छात्रों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें। समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related