Kal ka Mausam : हरियाणा में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, 12 जिलों में हल्की बारिश, देखें कैसा रहेगा आज व कल का मौसम

Date:

Kal ka Mausam rain alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। IMD द्वारा कल प्रदेश के 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 18 और 19 को भी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान है। दूसरी तरफ तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। दिन के समय तापमान 25 डिग्री तक जाने लगा है।

आज सुबह मौसम में परिवर्तन दिखा और घनी धुंध के साथ दिन का आगाज हुआ। सुबह 8 बजे तक धुंध में 20 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस हुई और एक बार फिर से शॉल, टोपे, जैकेट ओढने पर लोग मजबूर हो गए। क्योंकि पिछले चार-पांच दिन से सुबह ही धूप निकल रही थी और ठंड कम हो रही थी।

Kal ka Mausam : बढ़ने लगा तापमान

वहीं दिन का तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को पलवल में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं अंबाला का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड समाप्त हो जाएगी तथा गर्मी की दस्तक पूरे प्रदेश में हो जाएगी। इसका गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है और समय से पहले बालियां पक सकती हैं। पौधों की ग्रोथ अपेक्षाकृत कम होगी।

Kal ka Mausam : कल का मौसम अपडेट

कल यानि 17 फरवरी को हरियाणा के हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जींद, कैथल, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत व पानीपत में हल्के बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। इस पश्चिमी विक्षोभ के बाद हवाओं की दिशा बदल जाएगी और तापमान में वृद्धि होगी।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related