17 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देख जा रहा है। मंगलवार को सोने के भावों में 2 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई तो चांदी की कीमतों में 2 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, जयपुर, कोटा, बिकानेर समेत बड़े शहरों में आज यानि 17 फरवरी को सोने का भाव क्या रहा और आज एक किलो चांदी कितनी की है, आइए बताते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 17 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 54 हजार 98 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 770 रुपए प्रति 10 ग्राम था। दिन में भाव बढ़े और शाम को मार्केट बंद होने के समय 2 हजार रुपए तक उछाल (aaj ka sone ka bhav) देखने को मिला। वहीं 17 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 40 हजार 947 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले ही सोमवार को चांदी का भाव 2 लाख 42 हजार 433 रुपए (aaj ka chandi ka bhav) था। आज एक किलो चांदी 2 लाख 40 हजार 947 रुपए में मिल जाएगी।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 154038 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 153481 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 141154 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 115574 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 90147 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 240947 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 64592 रुपए

Gold Silver price : 17 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव
Haryana me sona chandi k bhav : 17 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 295 रुपए के आसपास रहा। हरियाणा में एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 65 हजार रुपए तक पहुंची हुई है।
ऊपर दिए गए रेट गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी जैसे शहर के हैं लेकिन लोकल मार्केट के हिसाब से रेटों में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।
सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

