Thursday, May 28, 2026
HomeराजनीतिUchana CM Railly : उचाना में सीएम नायब सिंह सैनी की धन्यवाद...

Uchana CM Railly : उचाना में सीएम नायब सिंह सैनी की धन्यवाद रैली, 103 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की मिली सौगात

Jind Uchana CM Railly : जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। रैली में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री के अलावा नरवाना से मंत्री कृष्ण बेदी और जींद से विधायक व डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा, मंत्री रणबीर गंगवा समेत भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे।

इनमें 28 करोड़ 54 लाख 7 हजार रुपये की लागत से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री का पुनर्वास कार्य, खेल विभाग द्वारा 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हाल, दो करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन तथा शेष वितरण (Uchana news cm railly) पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया गया।

Uchana CM Railly News : सीएम ने इन विकास कार्यों की आधारशिला रखी

इसके अलावा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य, 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के अंतर्गत गांव छातर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी गई। उचाना की अतिरिक्त मंडी में रैली स्थल पर तीन स्टेज बनाई गई थी। इनमें एक वीवीआईपी स्टेज होगी, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Spread the love