19 February 2026 Gold Silver price : देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह लगातार दो दिन रेट गिरने के बाद तीसरे दिन हल्का उछाल देखने को मिला। हालांकि नए साल की शुरुआत की तुलना में फिलहाल रेट कम हैं लेकिन आम आदमी की पहुंच से बाहर नजर आ रहे हैं। आज यानि 19 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 19 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 51 हजार 865 रुपए से कम होकर 2 लाख 51 हजार 584 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 19 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 32 हजार 955 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2 लाख 36 हजार 798 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। IBJA के अनुसार आज एक किलो चांदी 2 लाख 32 हजार 955 रुपए (1 kg chandi ka bhav) में मिलेगी।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 151584 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150977 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138851 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113688 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 88677 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 236798 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 62080 रुपए
Gold Silver price : 19 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव
Haryana me sona chandi k bhav : 19 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया तो वहीं हरियाणा में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 36 हजार रुपए से लेकर शहर के हिसाब से 2 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक रहा।
उपरोक्त दिए गए भाव गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी जैसे शहर के हैं लेकिन लोकल मार्केट के हिसाब से रेटों में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत (haryana me chandi k bhav) अंतर आ सकता है।
सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।
सर्राफा बाजार में क्या है सोने चांदी के भाव
इक्विनॉमिक्स रिसर्च के फाउंडर और एमडी जी. चोक्कालिंगम की मानें तो सोने-चांदी के साथ ही कॉपर जैसे इंडस्ट्रियल मेटल्स अत्यधिक अस्थिर रहेंगे। अगले 6 महीनों में इनके दाम कम से कम 10 प्रतिशत और घट सकते हैं। वैश्विक आर्थिक विकास में मंदी, क्रिप्टोकरेंसी और टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट जैसे जोखिम कमोडिटी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

