20 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : दो दिन की गिरावट के बाद फिर चढ़े दाम, दिल्ली से हरियाणा तक देखें Gold Silver price today

Date:

20 February 2026 Gold Silver price : देश भर के बड़े शहरों में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह पहले दो दिन रेट कम हुए लेकिन अब फिर से सोना-चांदी के रेट चढ़ाई पर हैं। दो दिन में ही सोने व चांदी की कीमतों में 10 हजार रुपए तक का उछाल देखने को मिला है। आज यानि 20 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 20 फरवरी 2026 को दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोटा, बिकानेर, लखनऊ, चंडीगढ़, बिहार, पटना, अहमदाबाद समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 54 हजार 570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 20 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार 772 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। IBJA के अनुसार आज एक किलो चांदी 2 लाख 44 हजार 772 रुपए में मिलेगी। यह भाव सुबह मार्केट खुलने के समय के हैं। दिन में कीमतों में बदलाव होगा।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)

शुद्धता               सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     154570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     153951 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     141586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     115928 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    90424 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:         244772 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम             65688 रुपए

Gold Silver price : हरियाणा में 20 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव

Haryana me sona chandi k bhav : 20 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। हरियाणा में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। हरियाणा में एक किलोग्राम चांदी 2 लाख 50 हजार रुपए से 2 लाख 70 हजार रुपए तक बिक रही है।

यह कीमत गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी जैसे शहर की हैं लेकिन लोकल मार्केट के हिसाब से रेटों में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related