Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में एक बार फिर सरकार द्वारा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में में बदलाव किया गया है इसमें अब उन माताओं को भी शामिल किया गया है जिनके बच्चे बोर्ड में 80 प्रतिशत या फिर उससे ज्यादा अंक प्राप्त करतें है। यह फैसला बच्चों और महिलाओं के लिए काफी अहम बताया जा रहा है इस फैसले से बच्चों को शिक्षा के लिए प्रतोसहन मिलेगा।
इस योजना से पात्र महिलाओं को हर महीने करीब 2100 रुपये मिलेगें। इसका एक हिंसा तो सीधे बैंक में आयेगा और दूसरा डिसा निवेश के रूप में जमा किया जाएगा। सरकार की और से सब आय सीमा को भी बढ़ा दिया गया है जिसके चलते अब पहले से जायदा परिवार इस सीमा के अंतर्गत आ गए है।
क्या है दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना Lado Lakshmi Yojana

यह दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे महिलाए आत्मनिर्भर और सक्षक्त बन सकें। इस योजना से करीब 2100 रुपये का लाभ हर महीने दिया जाएगा। इसमें से करीब आधी राशि बैंक खाते में डाली जाएगी और आधी रही सुरक्षित जमा की जाएगी। इस राशि से आर्थिक रूप से महिलाऐं सुरक्षित होंगी। Lado Lakshmi Yojana
अब बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर भी मिलेगा लाभ
सरकार ने इस योजना में और परिवार जोड़ने के लिए एक नया प्रावधान जोड़ दिया है इसके तहत अब अगर कोई भी बच्चा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत अंक या फिर उससे भी ज्यादा अंक लेकर आता है तो उन माताओं को भी इस योजन का लाभ दिया जाएगा। Lado Lakshmi Yojana
इन परिवारों को मिलेगा लाभ
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए तक है या फिर जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं या फिर जिनके बच्चे बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह कदम शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
आय सीमा बढ़ाकर अधिक परिवारों को शामिल किया गया
बता दें कि अब से पहले आया सीमा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए तक थी। केवल उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाता था लेकिन अब इस बढ़कर 1.80 लाख रुपए तक कर दिया है, जिससे बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को फायदा मिलेगा। Lado Lakshmi Yojana
DBT और फिक्स डिपॉजिट मॉडल क्यों महत्वपूर्ण है
जैसे कि पहले भी बताया गया है की इस योजना से 2 प्रकार से पैसे मिलते है इसमें तत्काल सहायता 1100 रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जिससे महिलाएं दैनिक खर्चों में सहायता प्राप्त कर सकें। और भविष्य की सुरक्षा के लिए 1100 रुपए फिक्स डिपॉजिट के रूप में जमा किए जाते हैं, जो भविष्य में बड़ी राशि के रूप में उपलब्ध होंगे। यदि लाभार्थी महिला की मृत्यु हो जाती है, तो यह जमा राशि सीधे नामांकित व्यक्ति को दी जाएगी।

