Hansi railway station: हाल ही में सरकार द्वारा हांसी को नए जिले का दर्जा हरियाणा में दिया गया है। जिसके चलते जिले में रेल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य किये जा रहे है। इसी के चलते अब हंसी स्टेशन पर लम्बी दुरी की ट्रैन के ठहराव की मांग भी उठ रही है।
इसी के चलते स्थानीय विधायक ने केंद्रीय रेल मंत्री को हंसी स्टेशन पर कुछ महत्वपूर्ण ट्रैन का स्टॉप देने के लिए पात्र लिखा है। जैसे की हंसी नया जिला बन गया है जिसके चलते यहाँ यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। अब बेहतर कनैक्टिविटी की भी आवश्यकता पद रही है। और स्टेशन का भी काफी अच्छा विकास हो रहा है जिसके चलते हंसी अब रेल नेटवर्क का अच्छा केंद्र आने वाले समय में बन जाएगा।
हांसी जंक्शन पर नई ट्रेनों के ठहराव की मांग Hansi railway station

हरियाणा में हिसार से अलग करके अब हंसी जिला बनाया गया है जिसके चलते जिले में रेल व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते अब रेल मंत्री को इस बारे में चिठ्ठी लिखकर अवगत करवाया गया है की हंसी जक्शन पर भी लंबी दुरी की ट्रैन का ठहराव किया जाए। Hansi railway station
इस लंबी दुरी की ट्रैन की मांग
जैसे की पहले भी बताया गया है कि अब हांसी में लंबी दुरी की ट्रैन को ठहराव देने के लिए मांग की जा रही है ऐसे में अब गोरखपुर से भटिंडा एक्सप्रेस को स्टॉपेज देने की बात कही जा रही है और अगरतला से फिरोजपुर एक्सप्रेस और हरिद्वार से बीकानेर ट्रेन के अलावा जोधपुर से हिसार एक्सप्रेस एवं साबरमती से कटरा एक्सप्रेस जैसी ट्रेन को हांसी में ठहराव देने के लिए मांग की जा रही है। इससे कई प्रमुख शहरों की कनैक्टिविटी हांसी जिले को सीधा मिलेगी।
जिला बनने के बाद बढ़ी बेहतर रेल सुविधा की जरूरत
हांसी को हाल ही में जिला मुख्यालय का दर्जा मिलने के बाद यहां प्रशासनिक गतिविधियां और यात्रियों की संख्या दोनों बढ़ी हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि नई पहचान के कारण अब रेल सुविधा भी बेहतर होनी चाहिए। जिससे लोग लंबी दुरी की यात्रा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रह सकें। हांसी में ही मुख्य ट्रेन रुकें। परिवहन विशेषज्ञ प्रोफेसर आर के शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जैसे उभरते जिलों में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलता है। Hansi railway station
स्टेशन आधुनिकीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च
हांसी जंक्शन का विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते कई करोड़ रुपये स्टेशन को और आधी आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 16.11 करोड़ रुपए का निवेश यहाँ किया गया है। रेलवे लाइन का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चूका है। इससे ट्रेन संचालन अधिक तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

