Jind Bar Election : जींद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होते ही जींद जिला बार परिसर में चुनावी गहमागहमी शुरू हो गई है। पहली बार जिला बार एसोसिएशन के चुनावों का इतना छोटा कार्यक्रम जारी हुआ है। इससे अब आने वाले चंद दिनों में ही प्रत्याशियों को अपनी जीत सुनिश्चित करने में रात-दिन एक करना होगा। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बार एसोसिएशन चुनावों के निर्वाचन अधिकारी दलबीर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को प्रधान पद के लिए अरविंद लाठर और उपप्रधान पद के लिए संदीप पाहवा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
उसके बाद बाद जो उम्मीदवार मैदान में रहेंगे, उनकी किस्मत का फैसला 27 फरवरी को होगा। जिला बार एसोसिएशन के कुल 1499 सदस्य हैं। यह 1499 सदस्य 27 फरवरी को प्रधान, उपप्रधान, सचिव और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 27 फरवरी को मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना के बाद चुनावी नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
Bar Election : पहली बार इतना छोटा कार्यक्रम, शुरू हो गई गहमागहमी
जिला बार एसोसिएशन चुनावों के लिए पहली बार इतना छोटा कार्यक्रम जारी हुआ है। इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के चुनावों की प्रक्रिया लगभग 15 दिन की होती थी। इस बार चुनावी प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी की जाएगी। चुनावों के लिए महज एक सप्ताह का समय होने के कारण शुक्रवार से ही जिला बार एसोसिएशन में चुनावी गहमागहमी शुरू हो गई।
बार एसोसिएशन परिसर में शुक्रवार को जगह-जगह वकील 27 फरवरी के चुनावों को लेकर चर्चा करने से लेकर वोट मांगने में जुटे नजर आए। निर्वाचन अधिकारी दलबीर शर्मा के अनुसार शुक्रवार को पहले दिन वकीलों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

