Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन शुरू, मेरठ से दिल्ली 55 मिनट में 82 किमी सफर

Date:

Namo Bharat Train: भारत में अशुनिक रेल सेवा की शुरुआत में नमो भारत ट्रैन काफी आगे निकल चुकी है। इसी के चलते आज PM नरेंद्र मोदी ने नमो भारत ट्रैन का उद्घाटन किया। यह ट्रैन मेरठ से दिल्ली तक हाई स्पीड के साथ चलती है। इसके साथ ही मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन किया गया।

मेरठ से करीब 82 किलोमीटर की दुरी के लिए चलाई गई यह हाई स्पीड ट्रैन सिर्फ 55 मिनट में यह दुरी तय करेगी। इस कॉरिडोर से दिल्ली से NCR की यात्रा भी तेज होगी। इस परियोजन में कुल 30274 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह बुनियाद तकनीक और ढांचे में काफी आधुनिक बदलाव माना जा रहा है।

नमो भारत ट्रेन क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है Namo Bharat Train

Namo Bharat Train: Namo Bharat Train starts, 82 km journey from Meerut to Delhi in 55 minutes
Namo Bharat Train: Namo Bharat Train starts, 82 km journey from Meerut to Delhi in 55 minutes

भारत में अधिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह हाई स्पीड रेल काफी अहम भूमिका निभा रही है यह बड़े शहरों और आसपास के क्षेत्रों के लिए काफी लाभदयक सिद्ध होगी। इससे शहरों के बीच की यात्रा और भी तेज और सुगम होगी। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है और सामान्य इसे करीब 160 किमी प्रति घंटा से चलाया जाएगा।

इस कुल कॉरिडोर लंबाई 82.15 किलोमीटर है इस परियोजना लागत करीब 30274 करोड़ रुपये आई है। इस परियोजना से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों के बीच यात्रा को आसान बनाना और सड़क ट्रैफिक का दबाव कम करना है। Namo Bharat Train

मेरठ से दिल्ली की यात्रा अब सिर्फ 55 मिनट

जैसे कि पहले भी बताया गया है की मेरठ से दिल्ली के बीच का सफर अब केवल 82 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा। लेकिन अब से पहले इसी मार्ग पर करीब 2 घंटे तक का समय लग जाता था। इस ट्रेन से अब दैनिक यात्रियों का समय बचेगा और सड़क पर ट्रैफिक कम होगा जिसके चलते ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इस सुविधा से नौकरी वाले लोगों के साथ ही छात्रों और व्यपारियों को भी लाभ होगा।

कॉरिडोर की संरचना और स्टेशन नेटवर्क

इस पुरे कॉरिडोर में करीब 16 स्टेशन बनाए जाएगें जिसमे मुख्य स्टेशन कुछ इस प्रकार है – इसमें सराय काले खां , आनंद विहार,गाजियाबाद, साहिबाबाद, मोदी नगर, मेरठ साउथ, मोदीपुरम स्टेशन शामिल है इसमें कुछ हिस्सों में भूमिगत बनाया गया है जबकि कुछ हिस्सा एलिवेटेड है जिससे शहरों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नमो भारत ट्रेन

नमो भारत ट्रेन को विमान जैसी सुविधाओं के से लेस्स किया गया है ताकि यात्री को बेहतर अनुभव मिल सकें। इसके लिए आरामदायक सीट और प्रीमियम कोच विकल्प के अलावा मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट भी दिए गए है और सुरक्षा के लिए CCTV और इमरजेंसी सिस्टम भी लगाया गया है इसमें डिजिटल सूचना डिस्प्ले और ऑटोमेटिक घोषणा होती है और महिलाओं के लिए आरक्षित कोच भी है। यह ट्रेन आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुसार बनाई गई है।

दिल्ली मेट्रो, बस और एयरपोर्ट से सीधा कनेक्शन होगा इसमें दिल्ली मेट्रो की कई लाइनें और रेलवे स्टेशन के अलावा बस टर्मिनला और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी भी शामिल है। Namo Bharat Train

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक पर

इस परियोजना की एक अनोखी विशेषता यह है कि मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक का उपयोग करेंगी। इसमें मेरठ मेट्रो की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है और कुल 13 स्टेशन शामिल है इसमें अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा रखी गई है इससे शहर के अंदर और शहर के बाहर यात्रा में बेहतर तालमेल बनेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related