Railway news : खाटू श्याम प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने फाल्गुन माह में स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा कैंसिल चल रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन को भी अग रेगुलर कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बता दें कि किसान एक्सप्रेस 23 फरवरी से 3 मार्च तक तथा 26 फरवरी से अगरतला-फिरोजपुर छावनी ट्रेन दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द की गई थी, लेकिन अब ये ट्रेन रि-स्टोर हो गई है।
रेलवे द्वारा भिवानी से खाटू श्याम के बीच नई स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 25 फरवरी से खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 04721 हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 28 फरवरी तक (4 ट्रिप) हिसार से 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर 13 बजे जयपुर (khatshyam train time table) पहुंचेगी।
Railway news : दूसरी ट्रेन का यह रहेगा टाइमटेबल
इसके अलावा दूसरी ट्रेन 04722, जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 28 फरवरी तक (4 ट्रिप) जयपुर से हिसार की तरफ दोपहर बाद 2 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात को 10 बजकर 25 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
Railway news : इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
जयपुर से भिवानी के बीच शुरू हुई इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिडावा, रतन शहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर होगा।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा था, जिसे कैंसिल किया गया था, अब उसे वापस से सुचारू कर दिया गया है। PRO अमित सुदर्शन के अनुसार, रि-स्टोर की गई रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी एक्सप्रेस 26 फरवरी को एक ट्रिप अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।

