Tuesday, May 26, 2026
HomeवायरलMarch 2026 holidays List : मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक,...

March 2026 holidays List : मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्कूल, देखें मार्च की छुटि्टयों की लिस्ट

March 2026 holidays List : मार्च माह में स्कूलों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में छुटि्टयों की भरमार रहने वाली है। मार्च-2026 में करीब 11 दिन बैंक और स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि एक या दो दिन और छुट्‌टी बढ़ भी सकती है। आइए जानते हैं मार्च में किस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय व बैंक बंद रहेंगे।

मार्च-2026 में 1 मार्च को संडे, 4 मार्च को होली-फाग, 8 मार्च को रविवार, 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार, 15 मार्च को रविवार, 21 मार्च को ईद उल फ़ितर, 22 मार्च को रविवार, 23 मार्च को शहीदी दिवस, 26 मार्च को रामनवमी, 29 मार्च को रविवार तथा 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। मार्च माह में दो मौके ऐसे आएंगे, जब लगातार दो-दो दिन की छुट्‌टी होगी और एक मौका ऐसा आएगा, जब लगातार 3 दिन की छुट्‌टी होगी। 21 मार्च को ईद, 22 मार्च को रविवार और 23 मार्च को शहीदी दिवस होने के चलते लगातार 3 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

March 2026 holidays bank school close : होली की छुट्‌टी 4 मार्च को

बता दें कि होली-फाग पर सरकार ने 4 मार्च को होली की छुट्‌टी घोषित (march school holiday) की है। 3 मार्च को छुट्‌टी हो भी सकती है और नहीं भी हो सकती। उत्तर प्रदेश में 1 से 4 मार्च तक छुट्‌टी घोषित की गई है। बाकी प्रदेशों में अभी तक ऑफिशियल ऑर्डर नहीं आए हैं। अभी तक सरकारी कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च (मंगलवार) को आधिकारिक तौर पर एक नॉर्मल वर्किंग डे है। ऐसे में अगर सरकार (March bank holidays) इस दिन को छुट्टी घोषित करने के लिए एक नई अधिसूचना जारी करती है, तो छात्रों को 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टी का फायदा मिल सकता है।

एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, मार्च 2026 की छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 मार्च, 2026 (रविवार) – वीकली हॉलिडे
  • 2 मार्च, 2026 (सोमवार) – होलिका दहन
  • 3 मार्च, 2026 (मंगलवार) – वर्किंग डे (हॉलिडे स्टेटस क्लियर नहीं)
  • 4 मार्च, 2026 (बुधवार) – होली
  • 08 मार्च – रविवार
  • 14 मार्च – दूसरा शनिवार
  • 15 मार्च – रविवार
  • 21 मार्च – ईद-उल-फितर
  • 22 मार्च – रविवार
  • 23 मार्च- (सोमवार) शहीदी दिवस
  • 26 मार्च – राम नवमी
  • 29 मार्च : रविवार
  • 31 मार्च – महावीर जयंती

नोट : ये तारीखें एकेडमिक कैलेंडर में पहले से ही कन्फर्म हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हो सकता है। 

Spread the love