Samsung S26 सीरीज भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Date:

Samsung S26: सैमसंग कंपनी भारत में मिड रेंज सेगमेंट से लेकर प्रीमियम फ़ोन लॉन्च करती आ रही है। ऐसे ही अब एक बार फिर कंपनी का प्रीमियम सेगमेंट का फ़ोन Samsung Galaxy S26 सीरीज को भारत के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल सीरीज में हमें करीब 3 मॉडल देखने को मिलते है। इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल है।

इस बार कंपनी ने इस फ़ोन में दमदार प्रोसेसर के साथ ही जबरदस्त डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा जैसे फीर्चस के साथ लॉन्च किया है। इस सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत करीब 87999 रखी गई है। जबकि टॉप मॉडल्स की कीमत 189999 तक रखी गई है। जिसके चलते बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई है।

Samsung S26 सीरीज लॉन्च

Samsung S26 series launched in India, see price and features
Samsung S26 series launched in India, see price and features

Samsung Galaxy S26 सीरीज को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रीमियम डिजाइन, हाई परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल लेवल कैमरा चाहते हैं। कंपनी ने इस बार डिस्प्ले, कैमरा और AI आधारित फीचर्स में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। Samsung S26

Samsung Galaxy S26 Price in India भारत में कीमत

मॉडल                       स्टोरेज                            कीमत

Galaxy S26             12GB + 256GB            87999 रुपये
Galaxy S26             12GB + 512GB            107999 रुपये
Galaxy S26 Plus      12GB + 256GB            119999 रुपये
Galaxy S26 Plus      12GB + 512GB            139999 रुपये
Galaxy S26 Ultra     12GB + 256GB            139999 रुपये
Galaxy S26 Ultra     12GB + 512GB            159999 रुपये
Galaxy S26 Ultra     16GB + 1TB                189999 रुपये है।

Samsung S26 के फीचर्स

Samsung S26 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सबसे पहले डिस्प्ले और डिजाइन इस फ़ोन में 6.3 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल HD प्लस रिजोल्यूशन के साथ आती है और यह स्क्रीन बेहतर रंग और स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव देती है। इस फ़ोन में परफॉर्मेंस के लिए हाई स्पीड प्रोसेसर दिया गया है जो 12GB RAM के साथ कार्य करता है। इस फ़ोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए उपयुक्त माना गया है Samsung S26

Samsung S26 Plus में क्या खास

Samsung Galaxy S26 Plus मॉडल की बात करें तो इसमें बड़ी स्क्रीन और बेहतर प्रदर्शन के साथ ही 6.7 इंच AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिलती है इस फ़ोन में Exynos 2600 प्रोसेसर देखने को मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट भी इस फ़ोन के साथ मिलता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो बड़ी स्क्रीन पसंद करते हैं। इस फ़ोन में कलर विकल्प की बात करें तो यह ब्लू, ब्लैक, पर्पल, व्हाइट कलर के साथ पेश किया गया है।

Samsung  S26 Ultra के प्रीमियम फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इसमें डिस्प्ले 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले की मिलती है और इसमें कैमरा 200MP प्राइमरी कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले आती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज samsung s26 ultra

फ़ोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है जो 16GB तक RAM के साथ 1TB तक स्टोरेज का प्रयोग करतें है इसके अलावा यह कॉन्फिगरेशन हाई एंड यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related