CM Shree School योजना से गरीब बच्चों को मिलेगा मुफ्त एडमिशन

Date:

CM Shree School: हरियाणा सरकार की ओर से गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए अब नई योजना की शुरुआत की गई है। सरकार द्वारा राज्य में अब CM shree स्कूल खोलने की योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते अब CBSE मन्यता प्राप्त स्कूल इंग्लिश मीडियम में बनाए जाएगें। CM Shree School

इस स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए करीब 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएगीं वह भी मुफ्त शिक्षा के उद्देश्य से। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है की इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर निजी स्कूलों जैसा होगा ओर कई आधुनिक सुविधा से लेस्स यह स्कूल तैयार किये जाएगें। हालाकिं यह योजन पुराने सरकारी स्कूलों को ही अपग्रेड करके शुरू की जाएगी।

CM Shree School योजना क्या है और क्यों शुरू की गई

Poor children will get free admission under CM Shree School Scheme.
Poor children will get free admission under CM Shree School Scheme.

CM Shree स्कूल हरियाणा सरकार की एक नई शिक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना और गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर अवसर देना है। यह स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम शिक्षा के साथ ही 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए मुफ्त रखी जाएगी ओर अन्य छात्रों के लिए निजी स्कूलों से कम फीस भी इस स्कूल में होगी।

आधुनिक लैब, लाइब्रेरी और डिजिटल क्लासरूम

जानकारों के मुताबिक यदि सरकारी स्कूलों में निजी स्कूल जैसी सुविधाएं मिलती हैं, तो शिक्षा में असमानता काफी हद तक कम हो सकती है। यह घोषणा सरकार ने विधानसभा स्तर के दौरान ही की है। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि कई निजी स्कूल गरीब बच्चों के लिए आरक्षित सीट के नियम का सही से पालन नहीं करतें है जिसके चलते अब से निजी स्कूलों में खली सीटों कि जानकारी भी सार्वजानिक करनी होगी। इस नियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है हालाँकि CM Shree स्कूल योजना इस समस्या का स्थायी समाधान बन सकती है।

मौजूदा स्कूलों को अपग्रेड कर बनाए जाएंगे CM Shree स्कूल

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि सरकार नई इमारतें बनाने के बजाय पहले से मौजूद सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाकर CM Shree स्कूल में बदलेगी। ओर इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग के साथ ही साइंस और कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी होगा इसमें सुरक्षित कैंपस और सोलर ऊर्जा सुविधाएं भी होंगी। राज्य में पहले से ही 252 PM Shree स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिन्हें केंद्र सरकार की योजना के तहत विकसित किया गया है।

छात्रों के लिए क्या होगा फायदा

इस नई योजना से गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और 25 प्रतिशत सीटें पूरी तरह मुफ्त होंगी, जिससे हजारों बच्चों को फायदा मिलेगा। जिसके चलते निजी स्कूलों पर निर्भरता कम होगी। CM Shree School

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related