HTCL Trial update : आईपीएल (IPL) की तर्ज पर हरियाणा में टेनिस क्रिकेट लीग को लेकर पिंडारा के पास रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी में दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जींद, कैथल के 400 से ज्यादा बच्चों ने ट्रायल दी। जल्द ही ट्रायल का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग के संस्थापक शक्ति गिल, सहसंस्थापक सुरेंद्र पूनिया, सोमवीर बिसला ने बताया कि ट्रायल के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 272 बच्चों ने और दूसरे तथा अंतिम दिन 100 से ज्यादा बच्चे ट्रायल के लिए पहुंचे। गिल ने कहा कि नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने की चाह रखने वालों के लिए यह शानदार मौका है, क्योंकि एचटीसीएल की एक टीम बनाकर श्रेष्ठ खिलाड़ियों को दुबई में भी खेलने का मौका मिल सकता है।

HTCL Trial: हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग में देश भर के युवाओं को मिलेगा मौका
आयोजकों ने बताया कि यह लीग देश भर के युवाओं को मौका देगी। इसके लिए अलग- अलग जिलों में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जींद और कैथल जिलों का हो चुका है। अब दो-दो जिलों की एक साथ ट्रायल ली जाएगी। इसके तहत कुल 12 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा और इन टीमों को आईपीएल (IPL HTCL) की तरह ही अलग- अलग फ्रेंचाइजी खरीदेंगी। खिलाड़ियों को बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया जाएगा। हर खिलाड़ी के लिए बेस प्राइज 25 हजार रुपए तय किया गया है।

HTCL Trial : दर्शकों के बीच बॉल गिरी तो छह की बजाय मिलेंगे 8 रन
मैन ऑफ द मैच को 50 हजार रुपए तक का नकद ईनाम तो वहीं मैन ऑफ द सीरिज को बड़ी गाड़ी मिलेगी। मैच के दौरान शक्ति गिल खिलाड़ियों से रूबरू हुए और उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर इंटरनेशनल ब्लू जर्सी सदभावना ट्राफी खिलाड़ी कृष्ण मलिक, आईसीएल के पूर्व खिलाड़ी आशीष कौशिक और एनआईएस कोच रमन चयनकर्ता रहे।

हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग (HTCL) के संस्थापक शक्ति गिल ने बताया कि ट्रायल के बाद सिलेक्शन होगा और लीग के मैचों में अगर बैट्समैन बॉल को बाउंड्री लाइन के पार दर्शकों के बीच भेजता है तो उसे छह की बजाय 8 रन मिलेंगे। वहीं हर मैच में एक-एक ओवर बॉल पर टेप लगाकर खिलाया जाएगा।
मैच ट्रायल की वीडियो यहां देखें :
लीग का आयोजन मई-जून में होने की संभावना है। लीग में 3 करोड़ रुपए ईनाम रखे गए हैं। इसमें खिलाड़ी की मैच फीस, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरिज के ईनाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : IPL की तर्ज पर हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग के लिए हुई ट्रायल, विजेता को 3 करोड़
HTCL Trail : IPL की तर्ज पर हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग के लिए हुई ट्रायल, विजेता को 3 करोड़,

