Gold Price Today: भारत में 27 फरवरी 2026 को सोने की कीमत में गिरावट, देखें 10 ग्राम सोने के रेट

Date:

Gold Price Today: भारत में पिछले कुछ समय से लगातार सोने की कीमत में उठाव चढ़ाव दर्ज किए जा रहे है ऐसे ही अब फिर से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है जिसके चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए है।

जिसके चलते वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में उतार चढ़ाव देखने को मिला रहा है। सोने की कीमत में गिरावट से शादी करने वाले के लिए काफी अच्छी बात है और निवेशकों के लिए निवेश करने का सही मौका। सोने की कीमत पर वैश्विक आर्थिक संकेतकों, डॉलर की चाल का सीधा असर पड़ता है। Gold Price Today

आज का सोना भाव 27 फरवरी 2026 Gold Price Today 

Gold Price Today: Gold prices fall in India on February 27, 2026, see the rate of 10 grams of gold
Gold Price Today: Gold prices fall in India on February 27, 2026, see the rate of 10 grams of gold

भारत में आज के सोने के ताज़ा भाव के बारे में बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव में गिरावट देखी गई है। जिसके चलते 10 ग्राम सोने की कीमत 1,62,900 रुपये तक आ गई है वही पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,64,200 रुपये था।

वहीं MCEI पर सोने का वायदा भाव भी फिसलकर 1,59,968 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 1,61,145 रुपये पर बंद हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि वायदा बाजार में सोना अपने सबसे रिकॉर्ड स्तर पर 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालाँकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना हल्की बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।

IBJA के अनुसार आज के रेट Gold Price Today

IBJA से मिले आंकड़ों के मुताबिक आज अलग अलग शुद्धता के सोने के दाम इस प्रकार हैं:इसमें सबसे पहले 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव 1,58,022 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 23 कैरेट 1,57,389 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,44,748 रुपये प्रति 10 ग्राम के है वही 18 कैरेट 1,18,517 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना 14 कैरेट 92,443 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। हालाँकि अगर आप सोना खरीदने जाते है तो यहाँ आपको इस ज्वैलरी की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से ही लगेगी।

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई

जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट के कई कारण माने जा रहे है इसमें सबसे पहला डॉलर इंडेक्स में मजबूती होने पर सोना महंगा हो जाता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मांग प्रभावित होती है। इसके अलावा मुनाफावसूली जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद निवेशकों ने लाभ बुक किया, जिससे कीमतों पर दबाव बना। वैश्विक ब्याज दर संकेत के कारण भी सोने की कीमतों में बदलाव हुआ क्योंकि अमेरिका और यूरोप के केंद्रीय बैंकों की नीतियों का असर कमोडिटी बाजार पर पड़ता है। Gold Price Today

निवेशकों और खरीदारों पर असर

सोना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ निवेश नहीं बल्कि सांस्कृतिक संपत्ति भी है। जिसके चलते सोने की खरीद के अनुसार ही भाव में भी उतराव चढ़ाव देखने को मिलता है इसमें अगर शादी के मौसम में मांग बढ़ती है और गिरावट के दौरान खरीदारी बढ़ सकती है इसके अलावा लंबी अवधि के निवेशकों के लिए चरणबद्ध निवेश रणनीति उपयोगी हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related