Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है कभी धुप तो कभी बारिश और फिर कभी तापमान में गिरावट ऐसे ही अब एक बार फिर से 28 फरवरी के बाद से मौसम में बदलाव की जानकारी सामने आ रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है जिसके चलते दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी हालाँकि अभी रात के मौसम में तो हल्की ठंड अभी भी है। लेकिन दोपहर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। हालाँकि फरवरी और मार्च में ऐसे बदलाव अक्सर देखने को मिलते है।
वर्तमान तापमान की स्थिति Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में अभी नूंह जिले में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय सामान्य से ऊपर माना जा रहा है। वही सोनीपत में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में सुबह का तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण महसूस किया गया तापमान इससे कम रहा। Haryana Weather
लेकिन अब 28 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है IMD से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते 28 फरवरी से बादल छाए रह सकते हैं। कई जिलों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इसका असर 1 मार्च तक देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मार्च की शुरुआत कैसी रहेगी
जानकारों के मुताबिक 2 मार्च तक मौसम सामान्य होने लगेगा। 3 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है। लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन दिन में तापमान समान्य से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है।
किसानों के लिए क्या संकेत
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय गेहूं की फसल संवेदनशील अवस्था में है। फसल बालियां बनने और दाना भरने की प्रक्रिया में प्रवेश कर रही है। यदि तापमान अचानक बढ़ता है तो दाने पतले रह सकते हैं और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। Haryana Weather
जिसके चलते किसानों को फसल में खेत में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करें और आवश्यकतानुसार संतुलित उर्वरक दें और तेज हवा और बारिश की स्थिति में फसल की निगरानी बढ़ाएं। रात का तापमान बढ़ने से पौधों की श्वसन क्रिया तेज होती है, जिससे ऊर्जा खपत बढ़ती है और दानों का वजन कम हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में हाल के दिनों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

