Tuesday, July 14, 2026
HomeराजनीतिMasoom sharma-sarpanch : सरपंच एसोसिएशन का ऐलान : मासूम शर्मा ने...

Masoom sharma-sarpanch : सरपंच एसोसिएशन का ऐलान : मासूम शर्मा ने 3 दिन में माफी नहीं मांगी तो कार्यक्रम कर देंगे बैन

Masoom sharma-sarpanch controversy : हरियाणवी कलाकार व सिंगर मासूम शर्मा व पूर्व सरपंच विवाद के मामले में वीरवार को जींद शहर के साथ लगते हैबतपुर ग्राम सचिवालय में बैठक हुई। जिसमें हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैन, विभिन्न जिलों से सरपंच एसोसिएशन प्रधान, जिला पार्षद एसोसिएशन प्रधान पहुंचे।

बैठक में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले दिनों जींद में हुए कार्यक्रम में हरियाणा ही नहीं, देशभर के जनप्रतिनिधियों और खासकर पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान करने के लिए मासूम शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। अगर वे तीन दिन के अंदर माफी नहीं मांगते हैं, तो हरियाणा के किसी भी गांव में उनके कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी, ग्राम पंचायतों उनके कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाएंगी। मासूम शर्मा को उपलब्ध करवाई गई पुलिस सुरक्षा का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Masoom sharma-sarpanch : मासूम शर्मा गन कल्चर को बढ़ावा दे रहे

उनकी रील के अंदर पुलिस कर्मी वर्दी के अंदर होते हैं। जिससे हरियाणा पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए सरकार मासूम शर्मा को दी पुलिस सुरक्षा वापस ली जाए। बदमाशी, गन कल्चर व फूहड़ता परोसने वाले कलाकारों के गानों को सरकार बैन करे। ऐसे कलाकारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि मासूम शर्मा गन कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं।

Masoom Sharma Sarpanch Sarpanch Association announces Masoom Sharma does not apologize within three days, the program will be banned.
Masoom Sharma Sarpanch Sarpanch Association announces Masoom Sharma does not apologize within three days, the program will be banned.

प्रदेश में कानून बना हुआ है कि कोई भी गन के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करता है, तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज हो जाती है, लेकिन मासूम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। हरियाणा पुलिस की जो सुरक्षा उन्हें मिली हुई है, उसका मासूम शर्मा नाजायज फायदा उठाकर पुलिस का भी मजाक बना रहे हैं। इसलिए उन्हें मुहैया करवाई गई पुलिस सुरक्षा तुरंत प्रभाव से वापस ली जाए। रणवीर सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस मामले को जातीय रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।

Masoom sharma-sarpanch : पंचायत के स्वागत गेट पर लगाया मासूम शर्मा का फोटो

ग्राम पंचायत जो स्वागत गेट गांव के बाहर लगवाई है, उस पर सरपंच, पंचायत मंत्री और सीएम का फोटो लगता है। लेकिन जींद के मुआना गांव के पंचायत के स्वागत गेट पर मासूम शर्मा का फोटो लगाया गया है, जो सरकारी पैसे का दुरुपयोग है। बैठक में सरपंच एसोसिएशन जींद जिला प्रधान एवं प्रदेश प्रवक्त सुधीर बुआना, अनूप कंडेला सहित अनेक सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।

Masoom sharma-sarpanch : ग्राम सभा में 40 प्रतिशत उपस्थिति का भी उठा मुद्दा

सरपंच एसोसिएशन ने ग्राम सभा की बैठकों में 40, 30 व 20 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति के नियम पर भी आपत्ति जताई। एसोसिएशन ने कहा कि हरियाणा सरकार इस फैसले को वापस ले। एसफसी और पीआरआइ की किस्त ग्राम पंचायतों को समय पर दे। जिससे गांव का समुचित विकास हो सके। एसएफसी की कई किस्तें बाकी हैं, जो फोरी तौर पर ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाई जाएं।

पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा, मासूम ने किया सभी सरपंचों का अपमान

मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, जिनके साथ 18 फरवरी को गायक मासूम शर्मा का स्टेज पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था, वे भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मासूम शर्मा ने अकेले उनका नहीं, बल्कि सभी सरपंचों का अपमान किया है। इसके लिए मासूम शर्मा सरपंचों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। सरपंचों के सम्मान की इस लड़ाई में वह पूरी तरह से सरपंच एसोसिएशन के साथ हैं। इस मामले को जातीय रंग देने वाले गलत व्यक्ति का साथ केवल जाति के आधार पर दे रहे हैं।

Masoom Sharma Sarpanch Sarpanch Association announces Masoom Sharma does not apologize within three days, the program will be banned.
Masoom Sharma Sarpanch Sarpanch Association announces Masoom Sharma does not apologize within three days, the program will be banned.
Masoom sharma-sarpanch : मासूम शर्म और पूर्व सरपंच के बीच ये है पूरा मामला 

18 फरवरी की रात को जींद के सफीदों रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम के दौरान स्टेज से उतारने को लेकर मासूम शर्मा का पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान मासूम शर्मा ने 70 सरपंच हांडै टिप्पणी की थी। साथ ही कहा था कि उनके प्रोग्राम के दौरान चाहे कोई मंत्री, विधायक, सरपंच हो, वो किसी को कुछ नहीं समझते हैं। जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

मासूम के भाई बोले, दो बार माफी मांग चुके

मासूम शर्मा के भाई विकास ब्राह्मणवास ने कहा कि सरपंच एसोसिएशन की बैठक व फैसले के बारे में जानकारी नहीं है। मासूम शर्मा दो बार मीडिया के माध्यम से माफी मांग चुके हैं। उनकी मंशा किसी सरपंच या जनप्रतिनिधि का अपमान करने की नहीं थी। जिस समय विवाद हुआ, उस दौरान कोई सरपंच वहां मौजूद नहीं था।

ये मामला इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ। इंटरनेट मीडिया पर ही मासूम ने माफी मांगी है। कार्यक्रम में जब सामने बैठने की व्यवस्था थी, तो पूर्व सरपंच को स्टेज पर नहीं जाना चाहिए था। मासूम शर्मा फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई गए हुए हैं। अगले माह उनकी फिल्म रिलीज होनी है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...