28 February 2026 Gold Silver price : होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में 6 से 7 हजार रुपए की बढ़ौतरी हो चुकी है तो वहीं चांदी भी 14 हजार रुपए तक का उछाल आ चुका है। आज यानि 28 फरवरी 2026 सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।
बात करें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो IBJA के अनुसार 28 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 59 हजार 97 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 66 हजार 700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। IBJA के अनुसार आज एक किलो चांदी 2 लाख 66 हजार 700 रुपए की हो चुकी है। आज प्लेटिनम का भाव 72 हजार 310 पर पहुंच गया है। ये भाव सुबह मार्केट खुलने के समय के हैं। आज मार्केट बंद रहेगी, इसलिए यही भाव मान्य रहेंगे।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 159008 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 158371 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 145651 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 119256 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 93020 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 265417 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 69700 रुपए
Gold Silver price : हरियाणा में 28 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव
Haryana me sona chandi k bhav : 28 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 62 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है। हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार से 1 लाख 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। हरियाणा में आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2 लाख 80 हजार 269 रुपए पहुंच गया है। हमारे द्वारा दी गई कीमतों में बाजार की स्थितियों, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और शहर के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले IBJA जैसे बड़ी साइटों और स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क जरूर करें।

देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी का भाव
28 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 59 हजार 180 रुपए प्रति 10 ग्राम, नई दिल्ली में सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 450 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 1 लाख 58 हजार 370 रुपए प्रति 10 ग्राम, बंगलुरु में सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 500 रुपए, हैदराबाद में सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 620 रुपए प्रति 10 ग्राम, आज कोलकाता में सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 160 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 3 लाख 54 हजार 860 रुपए प्रति किलोग्राम, नई दिल्ली में चांदी का भाव 3 लाख 53 हजार 220 रुपए प्रति किलोग्राम, मुंबई में चांदी का भाव 2 लाख 51 हजार 220 रुपए प्रति किलोग्राम, बंगलुरु में चांदी का भाव 3 लाख 51 हजार 220 रुपए प्रति किलोग्राम और हैदराबाद में चांदी का भाव 3 लाख 51 हजार 780 रुपए प्रति किलोग्राम है।
आज जयपुर में सोने चांदी का भाव क्या है
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज जयपुर में सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम, लखनऊ में आज सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम, पुणे में आज सोने का भाव 1 लाख 61 हजार 189 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
- हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें।
- खरीदने के दिन का रेट अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस-चेक करें।
- सोने की शुद्धता (24K, 22K, 18K) जरूर देखें।
- गहनों के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोना इस्तेमाल होता है।
- बिल और वजन की जांच अवश्य करें।

