Haryana Weather: हिसार में 32.7 डिग्री तापमान, हरियाणा में बढ़ी गर्मी

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है जिसके चलते गर्मी में फरवरी की लास्ट तक काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। वही हरियाणा के हिसार में तो तापमान करीब 32.7 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा नारनौल , फरीदाबाद और नूंह में भी तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में हल्के बदल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश की ज्यादा संभावना नहीं जताई जा रही है।

हिसार सबसे गर्म Haryana Weather

Haryana Weather: Temperature in Hisar is 32.7 degrees, heat increases in Haryana
Haryana Weather: Temperature in Hisar is 32.7 degrees, heat increases in Haryana

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हिसार सबसे गर्म रहा है यहाँ का तापमान करीब 32.7 दर्ज किया गया है वही नूंह में पारा 31 डिग्री के आस पास और रोहतक और भिवानी में भी पारा 31 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी तेज धुप के कारण गर्मी महसूस की गई है। Haryana Weather

वही चंडीगढ़ में तापमान 29.3 डिग्री ही दर्ज किया गया है। यह भी औसत से करीब 5 डिग्री ज्यादा है जिसके चलते गर्मी बहुत तेजी से इस वर्ष आ रही है। अम्बाला में भी तापमान सामन्य से ज्यादा ही दर्ज किया गया है। जिसके चलते इस साल फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम देखने को मिल रहा है।

बारिश की संभावना कितनी

आज 28 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बदल छाए रहेगें लेकिन बारिश की ज्यादा संभावना नहीं बताई जा रही है। जानकारों के मुताबिक इस साल उत्तर भारत में सर्दी का असर कम देखने को मिला है क्योंकि जानकारी में ही ठडी हवा कम हो गई टी जिसके चलते आसमान भी साफ रहने के कारण धुप तेज होने से तापमान में वृद्धि हुई है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व वैज्ञानिकोंके अनुसार तापमान इस समय 30 डिग्री से ज्यादा रहना सही नहीं है जबकि लगतार 4 से 5 डिग्री ज्यादा रहना भी चिंता का विषय है। Haryana Weather

किसानों और आम लोगों पर असर

फरवरी और मार्च का समय गेहूं और सरसों की फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि तापमान लंबे समय तक अधिक रहा तो दाने भरने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की फसल को मध्यम तापमान की जरूरत होती है जबकि अत्यधिक गर्मी से उत्पादन घट सकता है और सिंचाई प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। शहरों में भी दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम देखी जा रही है। लोग तेज धूप से बचने के लिए सुबह या शाम का समय चुन रहे हैं।

आगे मौसम में काफी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा पहले की तरह ही सुबह के समय हल्की ठंड और दिन में भी हल्की गर्मी ही देखने को मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related