Jind raid : जींद में डेयरी पर सीएम फ्लाइंग-फूड सेफ्टी की रेड, दूध-घी के सैंपल लिए

Date:

Jind raid Narwana : जींद के नरवाना में ढाकल रोड पर राममकंद डेरी पर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग ने संयुक्त छापेमारी की। CM फ्लाइंग के सब इंसपेक्टर बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब-इंसपेक्टर सतपाल, एएसआइ चरण सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. योगेश कादयान के साथ डेयरी पर जाकर जांच की गई।

टीम को मौके पर 900 लीटर दूध व 450 किलोग्राम देसी घी मिला। टीम ने मौके पर मौजूद दुकान मालिक वजीर सिंह से दुकान चलाने से संबंधित लाइसेंस मांगा। दुकान मालिक ने टीम को इसेंस दिखा दिया। इसके बाद टीम ने तैयार किया गए घी व दूध के तीन सैंपल लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. योगेश कादयान ने बताया कि घी व दूध की दुकानों में मिलावटी होनेे के अंदेशा को लेकर छापेमारी की जाती है। इसके तहत राममकंद डेरी पर छापेमारी की गई।

टीम को घी मिलावटी होने का अंदेशा था, जिसके बाद घी का एक सैंपल लिया गया। उन्होंने बताया कि घी व दूध के सैंपल ले लिए गए हैं और उसके बाद प्रयोगशाला में सैंपल भेज दिए जाएंगे। 14 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी और अगर सैंपल फेल हो जाते हैं, तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिठाई की दुकानों पर केमिकल्स युक्त मिठाई बिकती हैं, तो उसकी भी जांच की जाएगी।

Jind raid: मिलावटी पदार्थ होने का शक हो तो करें शिकायत, होगी सैंपलिंग

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावटी होने के संदेह पर तुरंत विभाग को शिकायत करें, ताकि उनके सैंपल लेकर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सस्ता के चक्कर में खाद्य पदार्थ न खरीदें, देख-परख कर ही चीजें इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि घी, पनीर व दूध की दुकानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने की शिकायत पर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Jind raid: आसपास खोली गई घी, पनीर की दुकान बंदकर भागे दुकानदार

राममकंद डेरी पर छापेमारी हुई, तो ढाकल रोड पर जितने भी घी, पनीर व दूध की दुकानें थी, उनके मालिक दुकान को ताला लगाकर मौके से भाग गए। जब तक टीम राममकंद डेरी से नहीं गई, तब तक दुकानें नहीं खोली। वहीं शहर में छापेमारी की सूचना आग की तरह फैल गई, जिससे दुकानदारों में छापेमारी को लेकर हड़कंप मचा रहा। टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने दुकान खोली। इससे लगता है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ जमकर बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...