Masoom Sharma Controversy sarpanch : हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच के बीच चल रहे विवाद में अब कथित रूप से गैंगस्टर की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सोनीपत में पहल न्यूट्रिशियन पर फायरिंग का जिम्मा लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने लिया है और इसी पोस्ट में मासूम शर्मा को भी चेतावनी दी गई है कि मासूम शर्मा सरपंचों से माफी मांगे लें, नहीं तो अंजाम भुगतना होगा।
हालांकि इस पोस्ट को लेकर अभी तक मासूम शर्मा या पुलिस विभाग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वायरल पोस्ट को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक के नाम से जारी बताया जा रहा है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि यह फायरिंग रणदीप मलिक और अनिल पंडित USA ने करवाई है।
इसमें पहल न्यूट्रिशन पर फेक प्रोडक्ट बेचकर युवाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इस पोस्ट में नीचे नोट लिखते हुए मासूम शर्मा को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि सिंगर मासूम शर्मा समय रहते हरियाणा के सरपंचों से माफी मांग लें, नहीं तो इसका अंजाम भुगतना होगा।
Masoom sharma-sarpanch : मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच के बीच ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि 18 फरवरी की रात को जींद के सफीदों रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम के दौरान स्टेज से उतारने को लेकर मासूम शर्मा का पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ विवाद हुआ था। इसमें मासूम शर्मा ने 70 सरपंच हांडै टिप्पणी की थी। साथ ही कहा था कि उनके प्रोग्राम के दौरान चाहे कोई मंत्री, विधायक, सरपंच हो, वो किसी को कुछ नहीं समझते हैं। जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।
Masoom Sharma Controversy : मासूम के भाई बोले, दो बार माफी मांग चुके
मासूम शर्मा के भाई विकास ब्राह्मणवास ने कहा कि सरपंच एसोसिएशन की बैठक व फैसले के बारे में जानकारी नहीं है। मासूम शर्मा दो बार मीडिया के माध्यम से माफी मांग चुके हैं। उनकी मंशा किसी सरपंच या जनप्रतिनिधि का अपमान करने की नहीं थी। जिस समय विवाद हुआ, उस दौरान कोई सरपंच वहां मौजूद नहीं था।

