ICAI Result: नई दिल्ली: ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज 1 मार्च 2026 को नवंबर 2025 सत्र की CA फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। अभ्यर्थी अपना स्कोर देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज कर देख सकतें है। परिणाम के साथ ही पुरे भारत में टॉप 50 में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की जाएगी और पास होने का प्रतिशत भी जारी कर दिया जाएगा। ICAI Result
ऐसे देखें रिजल्ट ICAI Result

रिजल्ट ऑनलाइन मध्य से ही उपलब्ध करवाया जाएगा जिसके चलते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार परिणाम चेक कर सकतें है। इसके लिए icai.nic.in , और icaiexam.icai.org , caresults.icai.org पर परिणाम देख सकतें है।
परिणाम देखने की प्रकारिया कुछ इस प्रकार होगी इसमें किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें जिसके बाद रोल नंबर और पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें जिसके उपरांत कैप्चा भरकर सबमिट करें फिर स्क्रीन पर स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें। जानकारों के मुताबिक परिणाम घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। ICAI Result
ईमेल पर भी मिलेगा स्कोरकार्ड CA final result
जिस भी अभ्यर्थी ने पहले से ही E MAIL सेवा के लिए रेजिस्टेशन करवाया है उन्हें यह परिणाम पंजीकृत करवाई हुई ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण परिणाम का पता न चलने से अभ्यर्थी को इसी प्रकार ईमेल आईडी पर परिणाम भेज दिया जाएगा।
क्यों अहम है CA फाइनल परीक्षा
चार्टर्ड अकाउंटेंसी को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में गिना जाता है। CA की परीक्षा अब अंतिम चरण में है जिसे पास करने के बाद ही अभ्यर्थी चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जातें है। जानकारों के मुताबिक इस परीक्षा में सफल होने के चांस बहुत ही कम होते है। जिसके चलते इसमें प्रतिस्पर्धात्मक प्रकृति होती है। ICAI Result
मेरिट लिस्ट और पास प्रतिशत ICAI Result
रिजल्ट के साथ टॉप 50 उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक सूची भी प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा ग्रुप एक का पास प्रतिशत और ग्रुप दो का पास प्रतिशत दोनों ग्रुप का संयुक्त पास प्रतिशत से ही परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया में जो छात्र सफल होंग ICAI की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकेंगे और प्रोफेशनल प्रैक्टिस या कॉर्पोरेट सेक्टर में अवसर तलाश सकते हैं। फर्म रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जो छात्र सफल नहीं होंगे CA final result
इस परीक्षा में जो छात्र सफल नहीं होंगे वह अंकतालिका का विश्लेषण करें और कमजोर विषयों की पहचान करें जिसके चलते अगले प्रयास की रणनीति बनाएं। ICAI Result
क्या सावधानियां रखें
ICAI ने स्पष्ट किया है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर भरोसा करें। सोशल मीडिया या अनधिकृत स्रोतों से मिली सूचना पर निर्भर न रहें। CA final result

