Special train Holi: होली पर श्रीगंगानगर से आगरा स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से शुरू

Date:

Special train Holi: भारत रेलवे की और से त्योहारों के समय स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अहम फैसला लिया गया है जिसके चलते 4 मार्च से लेकर 25 मार्च तक श्रीगंगानगर से आगरा ईदगाह के बीच नई ट्रैन चलाई जाएगी । यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन होगी। जिससे होली के समय बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। यह ट्रेन हर बुधवार चलेगी और हिसार सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। Special train Holi

होली पर अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष व्यवस्था Special train Holi

Special train Holi: होली पर श्रीगंगानगर से आगरा स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से शुरू
Special train Holi: होली पर श्रीगंगानगर से आगरा स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से शुरू

रंगों के त्योहार होली में सभी नौकरी पेशे वाले लोग अपने घरों की और जाते है। जिसके चलते सभी ट्रैन में ज्यादा भीड़ हो जाती है। इसी के चलते भारतीय रेलवे के द्वारा श्रीगंगानगर से आगरा के बीच नई ट्रैन चलने का फैसला लिया गया है।

यह सेवा राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले कामकाजी लोगों और छात्रों के लिए राहत साबित हो सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी ताकि त्योहार के दौरान टिकट की उपलब्धता बेहतर रहे। Special train Holi

ट्रेन नंबर और संचालन अवधि

जैसे की पहले भी बताया गया है कि श्रीगंगानगर से आगरा ईदगाह के बीच नई ट्रैन सेवा शुरू की जा रही है जो ट्रेन नंबर 04733 कल संचालन तिथि 4 मार्च से 25 मार्च से शुर होगी और हर बुधवार दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:15 बजे आगरा ईदगाह आगमन इसके बाद आगरा ईदगाह से श्रीगंगानगर वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04734 की ट्रैन संचालन तिथि 5 मार्च से 26 मार्च से हर गुरुवार सुबह 7:30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचना होगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय सारिणी इस तरह तैयार की गई है ताकि यात्रियों को रात में लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े और कार्यस्थल पर समय से वापसी संभव हो। Special train Holi

हिसार सहित इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन दोनों और इस स्थान पर रुकेगी इसमें अबोहर, मलोट, बठिंडा, कालांवाल, सिरसा, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, मथुरा, अछनेरा पर रुकेगी। इन ठहरावों से हरियाणा के औद्योगिक और शैक्षणिक शहरों को सीधा लाभ मिलेगा। हिसार और रेवाड़ी जैसे शहरों से बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए बाहर जाते हैं।

कोच संरचना और सुविधाएं

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 डिब्बे लगाए गए हैं, जिनमें एक सेकेंड एसी और पांच थर्ड एसी के अलावा दो थर्ड एसी इकोनॉमी और पांच स्लीपर कोच भी शामिल है इसमें चार जनरल डिब्बे और दो पावरकार शामिल है रेलवे सूत्रों के अनुसार त्योहारों पर स्लीपर और जनरल कोच की मांग सबसे अधिक रहती है, इसलिए उनकी संख्या संतुलित रखी गई है।

क्यों जरूरी होती हैं त्योहार स्पेशल ट्रेनें 

भारत में हर साल होली, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार उत्तर भारत के रूट पर यह दबाव और अधिक होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

RRB Group D भर्ती 2026 में आवेदन की तिथि 9 मार्च तक बढ़ी

RRB Group D Recruitment: रेलवे की और से करीब 22195...

Haryana Budget 2026 में शिक्षा और युवाओं पर बड़ा फोकस

Haryana Budget 2026: हरियाणा सरकार की और से वित्त वर्ष...