Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में अब गर्मी में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है मार्च के शुरू में ही तापमान करीब 32 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की और से भी 4 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की बात कही जा रही है। हालाँकि इसके बाद हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

हरियाणा में बढ़ी गर्मी, होली तक शुष्क रहेगा मौसम Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा
Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा

मार्च की शुरुआत के साथ ही हरियाणा का मौसम बदलता नजर आ रहा है। दिन में धूप तेज हो रही है और दोपहर के समय गर्मी का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 मार्च के बाद से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल बढ़ सकतें है जिससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। Haryana Weather

तापमान में बदलाव

मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी काफी बदलाव देखने को मिला है जैसे नारनौल में 32 डिग्री, सोनीपत में 10 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया है मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार नारनौल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि सोनीपत में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा है वही अंबाला में सुबह तापमान लगभग 16 डिग्री दर्ज हुआ है और जानकरों के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। रात के समय हल्की ठंड़ रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का क्या होगा असर

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी जिलों में बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है। इसका असर मुख्य रूप से पंचकूला, अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में दिख सकता है। हालांकि व्यापक बारिश के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

होली पर कैसा रहेगा मौसम

होली के दिन तक मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि रात में यह 10 से 17 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि त्योहार के दिन कुछ क्षेत्रों में बादल आ सकते हैं और हल्की हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली बदलाव संभव है। Haryana Weather

5 से 9 मार्च का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 5 मार्च को बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना इसके बाद 6 मार्च को हल्का गर्म और शुष्क मौसम और 7 और 8 मार्च को तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास हो सकता है इसके बाद 9 मार्च को अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

RRB Group D भर्ती 2026 में आवेदन की तिथि 9 मार्च तक बढ़ी

RRB Group D Recruitment: रेलवे की और से करीब 22195...

Haryana Budget 2026 में शिक्षा और युवाओं पर बड़ा फोकस

Haryana Budget 2026: हरियाणा सरकार की और से वित्त वर्ष...