Haryana Budget 2026: हरियाणा सरकार की और से वित्त वर्ष 2026 -2027 के लिए बजट पेश कर दिया गया है इसमें शिक्षा और युवाओं के लिए कई अहम फैसले किए गए है जिसके चलते करीब 2,23,658 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें शिक्षा सुधार के साथ ही करीब 1 लाख युवाओं को AI सीखना और 500 वर्गगज तक के घरों को मुफ्त पानी देने के साथ ही अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती में आरक्षण जैसी घोषणाए की गई है। Haryana Budget 2026
बजट का आकार बढ़ा, शिक्षा और तकनीक पर जोर Haryana Budget 2026

इस बजट को CM ने विकास उन्मुख बताया बनाया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 10 प्रतिशत ज्यादा बजट पेश किया गया है। जिसके चलते इस बार करीब 98 प्रतिशत बजट खर्च का लक्ष्य रखा गया है। जिसे काफी अहम कदम बताया गया है। इसी के साथ ही राजकोषीय संतुलन भी बनाए रखना जरुरी है। Haryana Budget 2026
1 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण
जैसे की पहले भी बताया है की इस बजट से प्रदेश के करीब 1 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद इन युवाओं को रोजगा से जोड़ने की योजना है। जानकारी के मुताबिक आगामी 5 साल में AI की नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ जाएगी जिसके चलते राज्य डिजिटल प्रतिस्पर्श में और निखरेगा।
शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख घोषणाएं
विद्यालयों का उन्नयन करने के लिए 250 स्कूलों को CM EEE मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा करीब 200 करोड़ रुपये से सभी सरकारी स्कूलों में डबल डेस्क की व्यवस्था लागु की जाएगी। 100 शिक्षकों को जर्मन और जापानी भाषा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 100 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा और 250 स्कूलों में 25 करोड़ की लागत से अटल टिंकरिंग लैब तैयार होगी।
उच्च शिक्षा गुणवत्ता और अनुसंधान उत्कृष्टता कोष के लिए 10 करोड़ रुपये से संरचनात्मक सुधार किया जाएगा इससे 4 नए राजकीय बहुत तकनीकी संस्थान और दोहरी पाली वाले स्कूलों को एकल पाली में परिवर्तित करना। 3000 से अधिक स्कूलों को खेल मैदान के लिए आर्थिक सहायता।
वीर बाल मेमोरियल योजना
सरकार ने छात्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घोषणा की है कि दुर्घटना में छात्र की मृत्यु पर परिवार को 5 लाख रुपये और दिव्यांगता की स्थिति में 3 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यह कदम सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है।
500 वर्गगज तक के घरों को मुफ्त पानी
सरकार ने 10 किलोलीटर प्रति माह पानी मुफ्त देने की घोषणा की है, बशर्ते घर में पानी का मीटर लगा हो। इससे करीब 23 लाख परिवारों को लाभ होगा और अनुमानित 28 करोड़ रुपये की वार्षिक राहत मिलेगी। 40 करोड़ रुपये के बकाया सरचार्ज को माफ करने का प्रस्ताव है।
अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती में अग्निवीर जवानों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव रखा है। अगले वर्ष लगभग 1300 अग्निवीरों की विशेष भर्ती की योजना है।

