Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ट्रेलर लॉन्च टला, मेकर्स ने बदली रणनीति

Date:

Dhurandhar 2: हाल ही में रणवीर सिंह की धुरंधर मूवी काफी लोकप्रिय हुई थी जिसके बाद अब धुरंदर 2 आने का सभी इंतज़ार कर ही रहे थे। आज 4 मार्च को धुरंधर 2 का टीजर लॉन्च करने की योजना थी हालाँकि इससे पहले 3 मार्च को टीजर लॉन्च करने की योजना थी लेकिन अब अंतिम समय में लॉन्च को टाल दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इसी महीने 19 मार्च को यह फिल्म रिलीज होनी है।

लेकिन टीजर में देरी होने से कई अटकलें लग रही है। हालंकि अभी फिलम मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई भी बयान नहीं आया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और प्रमोशन को लेकर टीम सतर्क रणनीति अपना रही है।

ट्रेलर रिलीज क्यों टला Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: Dhurandhar 2 trailer launch postponed, makers changed strategy
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ट्रेलर लॉन्च टला, मेकर्स ने बदली रणनीति

मिडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का टीजर 3 मार्च को लॉन्च होने की योजना थी लेकिन उस दिन चंद ग्रहण के कारण टीम ने तिथि बदलने का फैसला किया था। हालाँकि जानकरों के मुताबिक इस बड़े बजट की फिल्म होने के कारण हर कदम सोच समझ कर ही उठाया जा रहा है। हालाकिं आज के दिन टीजर कम समय में ज्यादा लोगों तक टीजर पहुंच सकता था।

क्या फाइनल कट से असंतोष वजह है

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि निर्देशक आदित्य धर तब तक कोई प्रचार सामग्री जारी नहीं करते जब तक वे उससे पूरी तरह संतुष्ट न हों। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ट्रेलर के अंतिम संस्करण पर अभी काम चल रहा था। इसलिए जल्दबाजी से बचते हुए लॉन्च टाल दिया गया। Dhurandhar 2

बॉलीवुड में पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब ट्रेलर की एडिटिंग आखिरी समय तक जारी रहती है। मेकर्स अब डिजिटल दर्शकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए कंटेंट को अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं।

वैश्विक माहौल का भी असर

सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी रही कि अंतरराष्ट्रीय तनावपूर्ण हालात के बीच टीम ने प्रचार गतिविधियों को धीमा करने का निर्णय लिया। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

एडवांस बुकिंग की तैयारी

ट्रेड पोर्टल्स के अनुसार ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जा सकता है। मेकर्स फिल्म की एडवांस बुकिंग दो सप्ताह पहले शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इससे शुरुआती कलेक्शन मजबूत होने की संभावना रहती है। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का कहना है कि यदि एडवांस बुकिंग मजबूत रही तो ओपनिंग वीकेंड पर बड़ा आंकड़ा देखने को मिल सकता है।

फिल्म की कहानी और उम्मीदें

धुरंधर 2 में हमजा के बदले की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म में जसकीरत नाम के किरदार की पहचान और लियारी की राजनीति को विस्तार से दिखाया जाएगा। अभिनेत्री यामी गौतम ने हाल में फिल्म देखने के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे प्रभावशाली बताया।

रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए इंडस्ट्री को इस प्रोजेक्ट से बड़ी उम्मीदें हैं। एक्शन और ड्रामा के मेल से यह फिल्म मार्च की प्रमुख रिलीज मानी जा रही है।

आगे क्या

मेकर्स जल्द नई ट्रेलर तारीख की घोषणा कर सकते हैं। प्रमोशन अभियान डिजिटल और ऑन ग्राउंड दोनों स्तर पर चलने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related