5 March 2026 Gold silver price today : सोना-चांदी की कीमतें एक बार फिर से धड़ाम से गिरी हैं। एक ही दिन में सोने में 6 हजार और चांदी में 18 हजार रुपए तक की गिरावट देखी गई है। हालांकि विश्व में अमेरिका-इजरायल-इरान के बीच तनाव के हालात चल रहे हैं, इस बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आज यानि 5 मार्च 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइये जानते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज 5 मार्च 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 548 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 3 मार्च को यह भाव 1 लाख 67 हजार 471 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 894 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आज दिन में फिर से कीमतों में बदलाव हो सकता है।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 162548 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 161897 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 148894 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 121911 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 95091 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 5 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
5 March chandi ka bhav : आज 5 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 71 हजार 347 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि 3 मार्च को अवकाश था और उससे पहले 2 मार्च की रात को चांदी का भाव 2 लाख 89 हजार 848 रुपए प्रति किलोग्राम था। एक ही दिन में 18 हजार रुपए के करीब चांदी टूटने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई। इधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,61,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट का सोना 1,64,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
Gold silver price : दिल्ली, पटना, जयपुर, लखनऊ में आज सोने चांदी के भाव
दिल्ली में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 510 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में आज सोने का भाव 1 लाख 65 हजार 820 रुपए प्रति 10 ग्राम, बिहार के पटना में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 560 रुपए प्रति 10 ग्राम, लखनऊ और कानपुर में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम, अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
Gold Silver price : हरियाणा और राजस्थान में आज सोने-चांदी का भाव
Haryana me sone chandi k bhav : हरियाणा में आज सोने का भाव गुरुग्राम में 1 लाख 64 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम, चंडीगढ़ में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम, राजस्थान के जयपुर में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम, पंजाब के लुधियाना में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
गुवाहाटी में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 510 रुपए प्रति 10 ग्राम, मध्य प्रदेश के इंदौर में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 510 रुपए प्रति 10 ग्राम, अहमदाबाद और सूरत में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 560 रुपए प्रति 10 ग्राम, पुणे में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 510 रुपए प्रति 10 ग्राम, वडोदरा में आज सोने का भाव 1 लाख 64 हजार 560 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

