Nothing Phone 4a: Nothing Phone 4a सीरीज आज करीब 4 बजे भारत में लॉन्च कि जा रही है। इस सीरीज में 2 मुख्य फ़ोन को मार्किट में उतरा जाएगा इसमें Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro शामिल है। इन दोनों फ़ोन की बिक्री मार्च के मध्य तक शुरू हो जाएगी। हलाकि अनुमान के अनुसार फ़ोन की शुरुआती कीमत ३२ हज़ार तक हो सकती है।
यह लॉन्च ऐसे समय पर हो रहा है जब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड प्रीमियम और फ्लैगशिप सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज है। हालाँकि लॉन्च से पहले कंपनी की और से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्टड के मुताबिक इस फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिप और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इवेंट शाम 4 बजे लाइव स्ट्रीम होगा।
लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें Nothing Phone 4a

Nothing Phone 4a का लाइव इवेंट आप आज 5 मार्च को समय शाम 4 बजे लाइव स्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। संभावना है कि Phone 4a की बिक्री 12 मार्च से और Phone 4a Pro की बिक्री 26 मार्च से शुरू हो सकती है।
संभावित कीमत
रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत लगभग 32 हजार रुपये हो सकती है और Nothing Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत करीब 42 हजार रुपये तक हो सकती है। अंतिम कीमत की पुष्टि लॉन्च के दौरान होगी।
Nothing Phone 4a Pro में क्या खास मिल सकता है
इस फ़ोन में संभावित फीचर्स 6.82 इंच AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिलेगी और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर जो 12GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ 5080mAh बैटरी भी मिलेगी इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
दिया जाएगा। और 50MP फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
Nothing Phone 4a के संभावित फीचर्स
संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकती है और 120Hz रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलेगा इस फ़ोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 12GB तक रैम भी देखने को मिलेगी। 256GB स्टोरेज के अलावा 5400mAh बैटरी भी मिलेगी। इस फ़ोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP प्राइमरी कैमरा के अलावा 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड के साथ 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
भारतीय बाजार में महत्व
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार 30 हजार से 45 हजार रुपये का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। Nothing इस सेगमेंट में अपनी डिजाइन भाषा और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव के दम पर अलग पहचान बनाना चाहता है।

