Tateeree Song ban on Youtube : हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर मचे बवाल के बाद अब यूटयूब पर से इस गाने को रिमूव कर दिया गया है। सिंगर व रैपर बादशाह (असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) द्वारा गाया यह गीत अब भारत में यूट्यूब पर नहीं दिख रहा। टटीरी गाना (tatiri song badshah) सर्च करने पर यूजर्स को अब भारत के डोमेन पर यह मैसेज दिख रहा है: “This content is not available on this country domain due to a legal complaint from the government. बैन होने से पहले गाने पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके थे।
एक सप्ताह पहले ही 1 मार्च 2026 को टटीरी गाना रिलीज हुआ था। इसमें पुराने हरियाणवी गीत को रिमिक्स किया गया है और रैप सिंगर बादशाह (tatiri song badshah) द्वारा डाला गया है। बादशाह के टटीरी गाने में रैप में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया और महिलाओं के अपमान का आरोप लगा है, इसलिए महिला आयोग ने भी बादशाह को नोटिस भेजा तो वहीं पंचकूला तथा जींद में अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं।

Tateeree Song Ban : गाने में जींद रोडवेज की बस, नरवाना के स्कूल के दृश्य बिना परमिशन के फिल्माए
टटीरी गाना में आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से खापों, सामाजिक संस्थाओं, महिला आयोग (Haryana State Commission for Women) समेत प्रदेश भर से विरोध में आवाज उठी तो बवाल हो गया। गाने में जींद रोडवेज की बस का प्रयोग किया है, जिसकी अनुमति विभाग से नहीं ली और नरवाना क्षेत्र के सच्चा खेड़ा गांव के स्कूल का दृश्य फिल्माया गया है, जिसकी अनुमति भी विभाग से नहीं ली गई।

इसके अलावा स्कूल ड्रैस में लड़कियां स्कूल बैग फेंकती नजर आ रही हैं तो वहीं लड़कियों के बस के ऊपर वीडियो के सीन में बादशाह द्वारा आपत्तिजनक शब्द प्रयोग किए गए हैं। इससे गलत संदेश जा रहा है। इससे बवाल मचा तो सरकार की शिकायत पर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने को (tatiri song badshah) यूट्यूब से भारत से हटा दिया गया।
Tateeree Song Ban : टटीरी गाने में आपत्तिजनक शब्द कौन से हैं ?
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में लाइन जैसे “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने” जैसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो महिलाओं और लड़कियों को ऑब्जेक्टिफाई करती है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि गाने के बोल असभ्य हैं और सांस्कृतिक सीमाओं का उल्लंघन करते हैं। इसके बाद यूटयूब पर इस गाने को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यूटयूब पर टटीरी गाना (tatiri song badshah) अब भारत में नहीं दिखेगा, दूसरे देशों में यह गाना चल रहा है।

