Haryana Roadway: हरियाणा में बस सेवा को मजबूत करने के लिए लगातार काफी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है ऐसे ही अब फिर से 3 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है। इसमें बल्लभगढ़ से हिमाचल प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों बैजनाथ, धर्मशाला और हमीरपुर के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। इस व्यवस्था से दिल्ली NCR और फरीदाबाद के क्षेत्र के यात्रिओं को पर्यटन स्थलों तक सीधे बस सेवा मिलेगी। Haryana Roadway
नई बस सेवाएं रोजाना निर्धारित समय पर बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रवाना होंगी। इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो हिमाचल की यात्रा के लिए पहले कई बार बस बदलने को मजबूर होते थे। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है और इसे अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है।
नई बस सेवा से यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा Haryana Roadway

परिवहन विभाग के अनुसार इस नई सुविधा से कई तरह के लाभ होंगे। इससे दिल्ली एनसीआर से हिमाचल के पर्यटन स्थलों तक सीधा सफर आसान होगा और यात्रा के दौरान बस बदलने की जरूरत कम होगी जिसके चलते आरामदायक और समय की बचत वाला मार्ग मिलेगा इससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा
बल्लभगढ़ से हिमाचल बसों का समय और किराया
बल्लभगढ़ बस स्टैंड के अधिकारियों के अनुसार तीन अलग अलग शहरों के लिए बसें रोजाना संचालित की जा रही हैं। जिसके चलते बैजनाथ के लिए बस समय प्रस्थान शाम 03.45 बजे होगा और प्रति यात्री किराया लगभग 890 रुपये होगा धर्मशाला के लिए बस प्रस्थान समय शाम 06.30 बजे होगा और प्रति यात्री किराया लगभग 830 रुपये Haryana Roadway
इसके अलावा हमीरपुर के लिए बस प्रस्थान समय रात 08.00 बजे होगा और प्रति यात्री किराया लगभग 715 रुपये होगा। इन बसों की समय सारिणी इस तरह तय की गई है कि यात्री रात के दौरान यात्रा करके सुबह हिमाचल पहुंच सकें।
पर्यटन के लिहाज से क्यों महत्वपूर्ण हैं ये शहर
हिमाचल प्रदेश के ये तीनों शहर प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। और धर्मशाला हिमाचल का प्रमुख पर्यटन केंद्र है जहां दलाई लामा का निवास और मैक्लोडगंज जैसे लोकप्रिय स्थल मौजूद हैं। बैजनाथ प्राचीन शिव मंदिर और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। हमीरपुर आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी केंद्र माना जाता है। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार इन क्षेत्रों में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए परिवहन सेवाओं का विस्तार जरूरी है।
यात्रियों की प्रतिक्रिया और टिकट व्यवस्था
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन बसों को यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि सीधी बस सेवा शुरू होने से उनकी यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो गई है।

