Gold Price Today 9 March: सोना और चांदी की कीमत में लगातार उतराव चढाव देखने को मिल रहे है ऐसे ही अब फिर हाल ही के दिनों में सोना चांदी में गिरावट देखने को मिली है जिसके चलते अगर आप भी सोना या चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए यह रहत की बात हो सकती है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक अभी सोना लगभग 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस पास बंद हुआ था जिसके चलते पिछले कई रिकॉर्ड स्तर से काफी काम है। वैश्विक बाजार में भी कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है।
घरेलू बाजार में सोने का ताजा भाव Gold Price Today

भारत में सोने की कीमतें कई आर्थिक प्रभाव के चलते तय होती है इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और कच्चे तेल के दाम शामिल हैं।हालिया आंकड़ों के अनुसार सोना लगभग 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुआ है जिसके चलते यह अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर करीब 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम से लगभग 19,000 रुपये कम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल Gold Price Today
वैश्विक बाजार में भी सोने के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। कॉमेक्स बाजार में सोना लगभग 5,158 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास बंद हुआ। यह स्तर भी पिछले रिकॉर्ड 5,626 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से नीचे माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है क्योंकि भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ता देशों में शामिल है। Gold Price Today
कीमतों में गिरावट के पीछे क्या कारण
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कई आर्थिक कारण इस समय सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। इसमें मुख्य अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजार में निवेशकों का रुझान शामिल होने के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव भी शामिल है। Gold Price Today
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता
कमोडिटी बाजार विश्लेषक अजय मेहता के अनुसार जब डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है तो सोने की कीमतों में तेजी आना मुश्किल हो जाता है क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए डॉलर को प्राथमिकता देते हैं।
सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव अक्सर निवेशकों के लिए अवसर भी पैदा करता है। इसी के चलते वित्तीय सलाहकारों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प माना जाता है और कीमतों में गिरावट के दौरान चरणबद्ध निवेश करना बेहतर रणनीति हो सकती है जिसके चलते पोर्टफोलियो में विविधता बनाए रखने के लिए सोने का हिस्सा रखना उपयोगी होता है। Gold Price Today

