Railway news : जींद जंक्शन पर स्वचालित सीढ़ियां लगने का काम हुआ शुरू

Date:

Railway news : जींद । अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे जींद जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगने का काम शुरू हो गया है। लगभग दो महीने पहले जींद जंक्शन पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाने का सामान पहुंचा था। इससे यात्रियों को भारी भरकम सामान एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर लेकर जाने में सुविधा होगी। अभी यात्रियों को सीढ़ियां चढ़कर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है।

साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा (Railway news)

सीढ़ियों से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में कई बार यात्री लेट हाे जाते हैं। इससे कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। इस पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह काम लगभग एक महीने में पूरा हो जाएगा। बता दें कि अमृत स्टेशन योजना के तहत लगभग 25 करोड़ रुपये की राशि से जींद जंक्शन का नया भवन बना है, जिसका विधिवत रूप से उद्घाटन होना बाकी है।

सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए (Railway news)

नए भवन में यात्रियों की सुरक्षा काे देखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं भवन से बाहर निकलते ही पार्च बनाया गया है। नए भवन में यात्रियों को पार्क के साथ पार्किंग की भी सुविधा दी गई है, जहां यात्री अपना वाहन सुरक्षित खड़ा कर सकते हैं। इसके अलावा चारों प्लेटफार्म पर शेड का निर्माण किया गया है।

Railway news: Work on installing escalators has begun at Jind Junction.
Railway news: Work on installing escalators has begun at Jind Junction.

दो फुट ओवरब्रिज (Railway news)

यहां धूप और बारिश से बचने के लिए यात्री आराम से ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए दो फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं। इसमें से रेलवे जंक्शन पर एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है, जिस पर स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाई जाएंगी। इससे बुजुर्गों और महिलाओं के साथ-साथ भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

जींद जंक्शन पर पहुंच चुका है सामान (Railway news)

रेलवे जंक्शन के नए भवन का निर्माण व स्वचालित सीढ़ियों का काम गति शक्ति टीम देख रही है। हालांकि अगर स्वचालित सीढ़ियां लगने से यात्रियों को सुविधा होगी। स्वचालित सीढ़ियाें के बारे में अधिक जानकारी गति शक्ति टीम के अधिकारी ही बता पाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related