12 March 2026 Gold silver price today : सोने-चांदी की लगातार बढ़ती-घटती कीमतों ने निवेशकों के भी पसीने छूड़ा दिए हैं। एक दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है तो अगले ही दिन कीमतें धड़ाम से नीचे गिर जाती हैं। सुबह मार्केट खुलने के समय आज यानि 12 मार्च 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइये जानते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज 12 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 60 हजार 230 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं देश के प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 771 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। यह प्राइस सुबह मार्केट खुलने के समय के हैं, दिन में भावों में बदलाव होने की संभावना है। 10 मार्च की बजाय 11 मार्च को सोने की कीमतों में 400 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमतों में 4 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 160230 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 159588 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 146771 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 120173 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 93735 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold silver price : 12 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
12 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार आज 12 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 66 हजार 10 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। एक दिन पहले ही 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर चांदी बिक रही थी। प्लेटिनम की बात करें तो प्लेटिनम का भाव आज 69 हजार 604 रुपए दर्ज किया गया। निवेशकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सोना-चांदी में निवेश का सही समय है? क्या अभी युद्ध के हालातों में और सोना-चांदी और महंगा होगा या इसकी चमक फीकी होगी और आने वाले दिनों में सोना-चांदी सस्ता होगा?
Gold silver price : इंटरनेशनल मार्केट में क्या हाल?
इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई। सुबह के समय स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी उछलकर 5,208.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.1% गिरकर 88.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई की चिंता कुछ कम होने के कारण बाजार में मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार को कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया।

