Hisar Indore train: हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक रेलवे द्वारा नई ट्रैन शुरू की गई है। जिसके चलते अब हिसार से इंदौर तक के यात्रियों को यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी। कल बुधवार से इस नई ट्रेन का संचालन कर दिया गया है। Hisar Indore train
जिसके चलते हिसार से अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया गया है। इस ट्रेन से हरियाणा और मध्य प्रदेश के बिच परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। जिससे यात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी Hisar Indore train

जैसे की पहले बताया है की नई हिसार इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसी के चलते रेलवे अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से हिसार, हांसी और आसपास के क्षेत्रों से मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों तक सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी। अब इस सेवा के शुरू होने से व्यापारियों, छात्रों और सामान्य यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। Hisar Indore train
हिसार इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन का पूरा शेड्यूल Hisar Indore train
इंदौर से हिसार आने वाली ट्रेन नंबर 20957 इंदौर से हिसार के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी। जो कुछ इस प्रकार है यह ट्रेन इंदौर से प्रस्थान शाम 04.45 बजे करेगी और अगले दिन सुबह 04.52 बजे दिल्ली सफदरजंग पहुंचना और फिर इसके बाद शकूर बस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक, महम और हांसी से होकर सुबह 09.20 बजे हिसार पहुंचेगी।
हिसार से इंदौर जाने वाली ट्रेन Hisar Indore train
ट्रेन नंबर 20958 हिसार से इंदौर भी सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार से प्रस्थान दोपहर 01.20 बजे चलेगी और शाम करीब 06.15 बजे दिल्ली सफदरजंग आगमन और फिर अगले दिन सुबह लगभग 06.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। Hisar Indore train
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
यह सुपरफास्ट ट्रेन कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी इसमें ये स्टेशन शामिल है इसमें इंदौर जंक्शन, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, खाचरोद, नागदा जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, शकूर बस्ती, रोहतक जंक्शन, महम, हांसी, सातरोड, हिसार तक जाएगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर ठहरेगी।
छात्रों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ
नई ट्रेन चलने से व्यापारिक यात्राएं आसान होंगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिसके चलते दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेगा और भारतीय रेलवे पिछले कुछ वर्षों में छोटे और मध्यम शहरों को सीधे जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी योजना के तहत नई ट्रेनों और रूटों की शुरुआत की जा रही है।

