Weather Today: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट, कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना

Date:

Weather Today: मार्च से लेकर ही भारत के मौसम में काफी उठाव चढ़ाव देखने को मिले है कही ज्यादा गर्मी तो कही बारिश। मौसम विभाग से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। Weather Today

वही बिहार से पश्चिम बंगाल तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दूसरी तरफ मुंबई और गुजरात और दिल्ली के कई इलाकों में तापमान सामन्य से कही ज्यादा रहने वाला है। Weather Today

उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान Weather Today

Weather Today: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट, कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना
Weather Today: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट, कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है। जिसके चलते देश के ये राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड, असम और पूर्वोत्तर के राज्य के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश और पहाड़ी इलाके में बर्फ़बारी भी होने की सम्भावना जताई जा रही है। Weather Today

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर उत्तर भारत में तापमान और हवा के पैटर्न में अचानक बदलाव देखने को मिलता है। इस बार भी ऐसा ही प्रभाव दिखाई दे सकता है। जिसके चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं और मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। जिसके चलते तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं के साथ अचानक बारिश हो सकती है। today weather

मार्च में रिकॉर्ड गर्मी ने बढ़ाई चिंता Weather Today

इस साल मार्च के पहले दस दिन कई शहरों में असामान्य रूप से गर्म रहे हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दशकों में मार्च के शुरुआती दिनों में इतनी अधिक गर्मी कम ही दर्ज की गई है।

दिल्ली और मुंबई में गर्मी का असर जारी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगभग 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बादल छा सकते हैं और तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री की कमी संभव है। हालांकि पूरी तरह ठंडक लौटने की संभावना अभी कम मानी जा रही है। Weather Today

कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय प्रणाली विकसित हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में भी मौसम गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जिसके चलते उत्तर भारत में आंधी और हल्की बारिश के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है और पूर्वी भारत में तेज हवाएं के साथ तापमान में अस्थायी गिरावट हो सकती है। today weather

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related