Wednesday, June 17, 2026
Homeहरियाणाgas cylinder booking : गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लगने लगी...

gas cylinder booking : गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लगने लगी भीड़, बगैर KYC के नहीं हो रही सिलिंडर की बुकिंग

gas cylinder booking : घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए वीरवार को एजेंसियों में भीड़ लगी रही। बुकिंग करवाने के लिए लोग लाइन में लगे रहे। बहुत से उपभोक्ता जिन्होंने केवाइसी नहीं करवाई हुई है, उनकी सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। अब वे केवाइसी करवाने पहुंच रहे हैं।

वहीं एक सिलिंडर (gas cylinder booking) लेने के 25 दिन बाद दोबारा बुकिंग 25 दिन बाद हो रही है। बुकिंग के पांच दिन बाद सिलिंडर मिल रहा है। वहीं बुकिंग करवाने में भी शामिल आ रही है। डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में एचपी गैस एजेंसी के कार्यालय में वीरवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। जिनमें से कई शिकायत थी कि मोबाइल पर बुकिंग के लिए अप्लाई करते हैं, तो ओटीपी नहीं आता है।

एजेंसी पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि साइट नहीं चलने की वजह से ओटीपी में समस्या आ रही है। वहीं शहर के स्कीम नंबर छह में भी गैस एजेंसी के कार्यालय में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि सामान्य दिनों से ज्यादा लोग पिछले कुछ दिनों से सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से बहुत से उपभोक्ता ऐसे होते हैं, जिनकी बुकिंग का समय भी पूरा नहीं हुआ है।

काफी उपभोक्ताओं ने केवाइसी भी नहीं करवाई हुई है। पहले तो बगैर केवाइसी के गैस सिलिंडर मिल जाता था। लेकिन अब केवाइसी अनिवार्य कर दी गई है। वहीं कामर्शियल सिलिंडर के लिए भी मारामारी होने लगी है। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के हास्टल में सिलिंडर (gas cylinder booking) कम पड़ गए।

Gas cylinder booking: Crowds are gathering at agencies for gas cylinders; cylinder bookings are not being done without KYC.
Gas cylinder booking: Crowds are gathering at agencies for gas cylinders; cylinder bookings are not being done without KYC.

 

विश्वविद्यालय ने एजेंसी को सिलिंडर उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा है। हास्टल में विद्यार्थियों व टीचिंग स्टाफ के 250 लोगों के लिए खाना बनता है। वहीं होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की भी परेशानी बढ़ गई है। निर्धारित रेट से एक हजार से 1500 रुपये ज्यादा देकर भी मुश्किल से कामर्शियल सिलिंडर मिल रहे हैं।

होटल संचालकों का कहना है कि जल्द ही कामर्शियल सिलिंडर (gas cylinder booking) की सप्लाई से रोक नहीं हटती है, तो इंडक्शन चूल्हा, लकड़ी सहित अन्य विकल्प अपनाने पड़ेंगे। जिले में कुल 24 गैस एजेंसी हैं। वहीं तीन लाख 18 हजार 173 गैस कनेक्शन उपभोक्ता हैं। जिले में रोजाना लगभग 1030 कमर्शियल सिलिंडर और करीब साढ़े 13 हजार घरेलू सिलिंडर मांग रहती है।

सिलिंडर खत्म हो चुका, पड़ोसी से उधारा लेकर काम चला रहे

एजेंसी पर सिलिंडर की बुकिंग करवाने पहुंचे शिव कालोनी निवासी महेंद्र ने बताया कि गैस सिलिंडर खत्म हो चुका है। आनलाइन नई बुकिंग नहीं हो रही है। एजेंसी पर आया, तो यहां कर्मचारियों ने बताया कि जिस दिन सिलिंडर की घर डिलीवरी हुई थी, उसी के 25 दिन बाद दोबारा बुकिंग होगी। जबकि पिछले सिलिंडर बुकिंग के 20 दिन बाद उसके घर पहुंचा था। फिलहाल पड़ोसी से सिलिंडर लेकर काम चला रहे हैं।

 

Gas cylinder booking: Crowds are gathering at agencies for gas cylinders; cylinder bookings are not being done without KYC.
Gas cylinder booking: Crowds are gathering at agencies for gas cylinders; cylinder bookings are not being done without KYC.

30 मार्च से पहले सिलिंडर नहीं मिलेगा, तब तक काम कैसे चलेगा

एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंची संतोष ने बताया कि गैस सिलिंडर (gas cylinder booking) खत्म हो चुका है। इसलिए वह 100 रुपये में किराये पर आटो करके एजेंसी पहुंची थी। यहां स्टाफ ने बताया कि उसको 30 मार्च को सिलिंडर मिलेगा। तब तक कैसे काम चलेगा। शहर में रसोई का सारा कार्य गैस सिलिंडर से ही होता है। इसलिए एक माह भी सिलिंडर नहीं चलता है।

शादियों की बुकिंग हैं, कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहे

नैन स्वीट्स संचालक सुरेश नैन बताया कि शादियों की बुकिंग आई हुई हैं। लेकिन कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है। जो सिलिंडर (gas cylinder booking) उपलब्ध थे, वे खत्म हो चुके हैं। एजेंसी में संपर्क कर रहे हैं, वहां से कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।

राजकीय स्कूलों में मिड डे मील को लेकर अभी पर्याप्त स्टाक

राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिड डे मील मिलता है। पहली से आठवीं कक्षा के राजकीय स्कूलों में लगभग 63 हजार विद्यार्थियों को मिड डे मील दिया जाता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल एक सप्ताह का गैस सिलिंडर का स्टाक है। अगर किसी कारण से स्कूलों में सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो पाती है, तो चूल्हे पर खाना पकाकर दिया जाएगा। विद्यार्थियों के मिड डे मील को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...