Safidon Factory मामले में खुलासा : सिगरेट के कारण हुआ था फैक्ट्री में हादसा, 10 की जान गई

Date:

Safidon Factory case : हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में 7 मार्च को हुआ फैक्ट्री में लगी आग वाला हादसा सिगरेट के कारण हुआ था। एक व्यक्ति की सिगरेट की लत का खामियाजा 10 लोगों की जान के साथ भुगतना पड़ा। हालांकि आग की चपेट में वह व्यक्ति भी आया हुआ है, जिसने सिगरेट पी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि सफीदों फैक्ट्री अग्निकांड में अभी तक तीन लोगों की ही गिरफ्तारी हो पाई है। अभी तक इस हादसे में 10 महिलाओं की मौत हो चुकी है। तीन महिलाएं अभी तक पीजीआई रोहतक में इलाज करवा रही हैं। इनकी हालत अभी तक खतरे से बाहर नहीं आई है। जिस मकान में फैक्ट्री चलाई जा रही थी, वह रोशनलाल का था। इसके अलावा राकेश उर्फ राजू व रामकरण इस फैक्ट्री को चला रहे थे। इस फैक्ट्री को पहले कोई और चला रहा था, इसलिए पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। ऐसे में कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी इस मामले में जल्द होने वाली है।

Safidon Factory fire : एसपी ने कहा, 3 अरेस्ट हो चुके

पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि इन तीनों आराेपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने का कारण धूम्रपान करना है। जिस व्यक्ति ने बीड़ी या सिगरेट पी है, वह भी झुलसा हुुआ है। उससे भी पुलिस बातचीत कर रही है। फिलहाल इस बात के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है। पुलिस ने गांव कुरड़ में जो इससे मिलती-जुलती जो फैक्ट्री पकड़ी है, उसमें भी इन्हीं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Safidon Factory case Cigarettes caused the Safidon factory accident
Safidon Factory case Cigarettes caused the Safidon factory accident

Safidon Factory : अकेले सफीदों में 11 अवैध फैक्ट्री सील

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि अकेले सफीदों क्षेत्र में 11 अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री सील की गई हैं। इनके पास पूरे कागजात नहीं मिले हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अन्य फैक्ट्रियों के सुरक्षा मानकों की जांच का आग्रह किया गया है। इसके अलावा SP कुलदीप सिंह ने कहा कि जिले में LPG, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और इन आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण नहीं करें, बल्कि आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करें। जो भी व्यक्ति इनका अनावश्यक भंडारण करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा यदि कोई इन वस्तुओं पर ब्लैक करता हो तो भी इसकी सूचना पुलिस को दें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related