Summer Special Trains: गर्मियों में 1484 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Date:

Summer Special Trains: गर्मियाँ में छुट्टियों के कारण लगातार भीड़ में भढ़ोतरी होती है जिसके चलते भारतीय रेलवे ने 1484 नई समर स्पेशल ट्रैन चलने का फैसला किया है। यह ट्रैन हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार के कई इलाकों में चलाई जाएगीं। Summer Special Trains

जिसके चलते इन रूट पर कन्फर्म टिकट मिलना काफी आसान होगा। इन ट्रेनों का उद्देश्य भीड़ कम करना और यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार के कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे धार्मिक यात्राओं, पर्यटन और कामकाजी यात्रियों को काफी सुविधा मिलेग।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है ट्रेनों में भीड़ Summer Special Trains

Summer Special Trains: गर्मियों में 1484 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत
Summer Special Trains: गर्मियों में 1484 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

जानकारी के मुताबिक अप्रैल से लेकर जून जुलाई तक यात्रा की सबसे ज्यादा मांग रहती है यह वृद्धि कई कारणों से देखने को मिलती है इसका प्रमुख कारण स्कूल और कॉलेज की गर्मी की छुट्टियां है जिसके चलते धार्मिक स्थलों की यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते कामकाजी लोग अपने घर लौटते हैं रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि इस अवधि में ट्रेनों की सीटें जल्दी भर जाती हैं, इसलिए स्पेशल ट्रेनें चलाना भीड़ प्रबंधन की अहम रणनीति बन गई है। Summer Special Trains

खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

इस नई स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा क्योंकि इस समय सबसे ज्यादा यात्री राजस्थान की ओर जाते है। जिसके चलते ट्रैन की संख्या गर्मियों में काफी बढ़ जाती है। Summer Special Trains

इसको ध्यान में रखते हुए निम्न स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी इसमें ट्रेन नंबर 09633 और 09634 रेवाड़ी से रींगस स्पेशल और संचालन अवधि 1 अप्रैल से 28 जून तक होगी इसके अलावा ट्रेन नंबर 09637 और 09638 रेवाड़ी से रींगस के बीच अतिरिक्त सेवा चलाई जाएगी। रींगस स्टेशन से खाटूश्याम मंदिर की दूरी कम होने के कारण हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से यात्रा करते है। इन ट्रेनों से धार्मिक यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

जयपुर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा

राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है, गर्मियों में भी लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना रहता है। जिसके चलते जयपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या गर्मियों में यहाँ बहुत बढ़ जाती है इसी के चलते रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए ट्रेन नंबर 09733 और 09734 जयपुर भिवानी जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाई है यह ट्रैन संचालन अवधि 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। इस सेवा के विस्तार से हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से जयपुर जाने वाले पर्यटकों को बड़ा फायदा मिलेगा। Summer Special Trains

पर्यटन स्थानों की बात करें तो जयपुर में आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल, जैसे आकर्षण हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अतिरिक्त ट्रेन सेवा से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

1484 समर स्पेशल ट्रेनें किन रूटों पर चलेंगी

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि कुल 1484 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसके चलते 749 आरक्षित ट्रेनें और 735 अनारक्षित ट्रेनें और मुख्य रूट की बात करें तो इसमें मुंबई दौंड सोलापुर और पुणे कोल्हापुर और नासिक रोड बडनेरा के अलावा हडपसर हरंगल। इसके अलावा लंबी दूरी के यात्रियों के लिए भी कई रूट तय किए गए हैं जैसे – मुंबई बलिया, मुंबई गोरखपुर, दौंड कलबुर्गी, सोलापुर कलबुर्गी, अनाकापल्ले रूट अदि।

बिहार और उत्तर भारत के यात्रियों के लिए भी राहत

बिहार से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली शामिल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related