Narwana Khap : बिना दहेज के शादी करने वाले परिवारों को सम्मानित करेगी नरवाना खाप

Date:

Narwana Khap : जींद के नरवाना में बिना दहेज के शादी करने वाले परिवारों को नरवाना खाप सम्मानित करेगी, क्योंकि आज सोना, चांदी और अन्य सामान महंगा होने के कारण गरीब आदमी के लिए अपने बेटी की शादी करना बड़ा मुश्किल काम हो गया है।

खाप ने नई पहल का किया स्वागत (Narwana Khap)

सर्वजातीय नरवाना खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने बताया कि इसके लिए हमारे समाज में शादी समारोह में एक रुपए का रिश्ता लेकर नई परंपरा की शुरुआत भी हुई है। खाप ने इस नई पहल का तहदिल से स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को उनके गांव इस्माईलपुर से ब्लाक समिति सदस्य प्रतिनिधि रामफल मोर के बेटे गौरव की शादी गांव तारखां निवासी दर्शन की बेटी व पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन सुरेश श्योकंद की भतीजी अन्नू के साथ संपन्न हुई। इसमें रामफल मोर ने केवल एक रुपये का रिश्ता लेकर नई मिसाल कायम की। यहां तक कि उन्होंने भात में भी भाती से केवल एक रुपये का भात भरवाया।

Narwana Khap: Narwana Khap will honour families who marry without dowry
Narwana Khap: Narwana Khap will honour families who marry without dowry

 

कैसी शुरु हुई पहल ? (Narwana Khap)

इससे दो महीने पहले नरवाना में नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुदेश चोपड़ा ने भी अपने भाई इंस्पेक्टर चरण सिंह के बेटे की शादी में एक रुपये का रिश्ता लिया था। तीन महीने पहले गांव इस्माईलपुर से ही जुगेश मोर प्राचार्य व सब्जी मंडी प्रधान नरेश मोर ने भी बेटों की शादी में केवल एक रुपये का रिश्ता लिया। इस तरह की परिपाटी पर चलने वाले इन सभी लोगों को सर्वजातीय नरवाना खाप प्रधान राजबीर सिंह मोर, उप प्रधान मालाराम गोयत, सचिव सुभाष चहल, रणधीर गोयत, राममेहर मोहलखेड़ा, सूरजभान मोर, दलबीर मोर ग्राम सचिव ने बधाई देते हुए समाज में नई परंपरा की शुरुआत के लिए धन्यवाद दिया।

प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने कहा कि सर्वजातीय नरवाना खाप बिना दहेज की शादी के लिए समाज को जागरूक करने के लिए जल्दी ही खाप के प्रत्येक गांव में जाकर एक नया अभियान भी शुरू करेगी। इससे गरीब-अमीर व्यक्ति कर्ज के बोझ तले ना दबने पाएं और उनका आपस में प्रेम प्यार व सौहार्द बना रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related