Haryana Roadways : जींद जिले के सफीदों से सिरसा के लिए एसी बस चलाई गई है। ऐसे में यात्रियों को गर्मी के मौसम में लंबे रूट पर लाभ मिलेगा। सफीदों से सिरसा के लिए चलने वाली बस में किराया 351 रुपये है और दूरी 215 किलोमीटर है। सफीदों से सुबह सात बजकर 50 मिनट पर बस चलकर जींद, हांसी, हिसार, फतेहाबाद होते हुए सिरसा जाएगी।
सफीदों से चंढ़ीगढ़ के लिए एसी बस का टाइम टेबल (Haryana Roadways)
बस स्टैंड सफीदों के डीआइ कप्तान के अनुसार पहले यह बस जींद से सिरसा रूट पर चलाई जाती थी, लेकिन अब जींद से एक बस सफीदों उपकेंद्र में भेजी गई है। ऐसे में सफीदों उपकेंद्र में दो एसी बस हो गई हैं। जबकि दूसरी बस सफीदों से सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए एसी बस चलती है। साधारण रोडवेज बस सफीदों से सिरसा के लिए सुबह सात बजकर और आठ बजकर 50 मिनट पर बस चलती है। साधारण रोडवेज बस में सफीदों से सिरसा का किराया 235 रुपये किराया है।

जींद से चंढ़ीगढ़ के लिए एसी बस का टाइम टेबल (Haryana Roadways)
डीआइ कप्तान के मुताबिक जींद डिपो में 10 एसी बस हैं, जो पिछले साल अगस्त माह में आई थी। फिलहाल जींद उपकेंद्र में सात, सफीदों में दो और नरवाना में एक एसी बस है। नरवाना वाली बस को वाया हिसार से चंडीगढ़ चलाया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़ के लिए एसी बस सुबह नौ बजकर 20 मिनट, सुबह 10 बजकर 50 मिनट, दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती है। वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है।
एसी बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया (Haryana Roadways)
एसी बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये, जींद से गुरुग्राम का किराया 251 रुपये लगता है। जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। पहले डिपो में एसी बस नहीं थी। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी। जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पांवटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें ही जा रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में एसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी। अगस्त माह के बीच में डिपो में एसी बस आई थी, जो लंबे रूटों पर चल रही हैं।

यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास (Haryana Roadways)
सफीदों उपकेंद्र में अब दो एसी बस है। एक बस जींद से सफीदों भेजी गई थी, जो सिरसा रूट पर चलाई जा रही है। डिपो का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाए। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। जिस रूट पर भीड़ ज्यादा होती है, वहां बस भेज दी जाती है।

