Haryana : टटीरी गाने में रैप वाले सिंगर बादशाह को लॉरेंस गैंग की धमकी, कहा माथे पर गोली मारेंगे

Date:

Haryana Singer Badshah Threatens : हरियाणा में टटीरी गाने में अमर्यादित रैप के बाद कोंट्रोवर्सी में फंसे सिंगर बादशाह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महिला आयोग द्वारा बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी इस मामले में एंट्री हो गई है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से धमकी देते हुए कहा कि इस बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे।

दरअसल पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित एक मनी एक्सचेंज सेंटर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यरिंग के दौरान गोलियां दुकान के शीशे पर लगीं। दुकान संचालक गौरव ने बताया कि घटना के बाद शीशे पर करीब 7 गोलियों के निशान मिले हैं। गनीमत रही कि उस समय दुकान के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) की टीमों को भी जांच में लगाया गया है।

Haryana Singer Badshah Threatens Lawrence Gang
Haryana Singer Badshah Threatens Lawrence Gang

Haryana : लॉरेंस गैंग के रणदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर कथित एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। रणदीप मलिक नाम के पेज से डाली गई इस पोस्ट में लिखा गया कि हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजा जा रहा था और इसी वजह से यह कार्रवाई की गई है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि संबंधित लोगों को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि इस सोशल मीडिया पोस्ट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट के अंत में बॉलीवुड सिंगर और रैपर Badshah को भी धमकी दी गई है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने गाने के जरिए हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। इसमें यह भी लिखा गया कि पहले 2024 में उन्हें चेतावनी दी गई थी और अब सीधे कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन लोग हैं और उनका इस फायरिंग की घटना से क्या संबंध है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related