15 March 2026 Gold silver price today : अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के कारण सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। एक दिन कीमतें उछाल मारती हैं तो अगले ही दिन कीमतें धड़ाम से गिर रही हैं। इससे निवेशकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज यानि 15 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 15 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 399 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली, पुणे, जयपुर, कोटा, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़ में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 93 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि आज मार्केट बंद है, इसलिए कल वाले रेट ही लागू होंगे। सोमवार को दोबारा से नए रेट जारी होंगे।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 158399 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 157765 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 145093 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 118799 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 92663 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold silver price : 15 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
15 March chandi ka bhav : देश की प्रसिद्ध वेबसाइट आईबीजेए के मुताबिक 15 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 60 हजार 466 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। प्लेटिनम की बात करें तो प्लेटिनम का भाव आज 64 हजार 372 रुपए दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 360 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 210 रुपए प्रति 10 ग्राम, अहमदाबाद में सोने का भाव 1 लाख 63 हजार 370 रुपए प्रति 10 ग्राम नोट किया गया।

