Jind Lok Adalat : जिला मुख्यालय में स्थित न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत कार्यक्रम की देखरेख जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरपर्सन पूनम सुनेजा ने की। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायाधीश नेहा नोहरिया, कीर्ति जैन, जसबीर, अमित सिहाग, संदीप कुमार के सामने 12 हजार 306 मामले आए। इनमें से 10939 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इनमें चार करोड़ 85 लाख 67417 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया।

लोक अदालत (Jind Lok Adalat) में कई तरह के मामले रखे गए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए क्योंकि लोक अदालत के मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है । जिस समय वह धन की बचत होती है वह आपसी सौहार्द भी बना रहता है।
उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारी व अधिवक्ताओं को लोक अदालत के सुचारू रूप से संचालन के लिए धन्यवाद किया । इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग आदि के कार्य की सरहाना की।
मोनिका ने बताया कि लोक अदालत (Jind Lok Adalat) में मोटर व्हीकल दुर्घटना से संबंधित 27 मामले, हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित 128 मामले, चेक बाउंस से संबंधित 217 मामले, दीवानी मामलों से संबंधित 361 मामले, आपराधिक मामलों से संबंधित 1513 मामले, बैंक लोन से संबंधित 7 मामलों का निपटान किया गया लोक अदालत में आए 12306 मामलों में से 10939 मामलों का निपटान किया गया और सेटलमेंट की राशि 48565417 रुपए रुपये।

