Jind Railway news : बुढलाडा में ट्रेन नंबर 20409-10 बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का 20 से लेकर 28 मार्च तक विशेष ठहराव होगा। इससे जींद के यात्रियों को भी फायदा होगा। यहां गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब में समागम का कार्यक्रम होगा। इसमें नाम सिमरन, कीर्तन व अमृत संचार जैसी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
जींद रेलवे जंक्शन स्टेशन (Jind Railway news) अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि, रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का आठ दिन तक अस्थाई ठहराव करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 20409 10 बजकर 59 मिनट पर बुढलाडा पहुंच कर यहां दो मिनट के ठहराव के बाद बठिंडा के लिए चलेगी। वहां दोपहर बाद 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन नंबर 20410 वापसी में बठिंडा (Jind Railway news) से तीन बजकर 55 मिनट पर चलेगी। जो चार बजकर 44 मिनट पर बुढलाडा पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे दिल्ली की ओर जाएगी। आमतौर पर ट्रेन नंबर 20409 सुबह सात बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से चलती है, जो शकूबरस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक के रास्ते जींद सुबह दस बजकर 14 मिनट पर पहुंचती है।
यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, जाखल, मानसा के रास्ते बठिंडा पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 20410 आमतौर पर तीन बजकर 55 मिनट पर बठिंडा से चलती है, जो नरवाना, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ के रास्ते रात लगभग नौ बजे दिल्ली पहुंचती है। बुढलाडा में धार्मिक समागम के चलते रेलवे ने बुढलाडा में दो मिनट का ठहराव करने का निर्णय लिया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का बुढलाडा में अस्थाई तौर पर दो मिनट का ठहराव करने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालु समागम में पहुंच सकेंगे। यह ठहराव 20 से लेकर 28 मार्च तक रहेगा। ऐसे में यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

